बिहार से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि, अब जून तक चलेगी

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :28 Mar 2026 8:49 AM
विज्ञापन
bihar summer special train duration expanded

समर स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में बिहार से कई लोग हिल स्टेशनों पर घूमने-फिरने जाते हैं. ऐसी स्थिति में ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या लोगों को झेलनी पड़ती है. इसे देखते हुए बिहार से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि को बढ़ा दिया गया है. कई ट्रेनें अब जून तक चलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों में कंफर्म टिकट की कमी की समस्या हर साल झेलनी पड़ती है. इसी को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है. बिहार से अहमदाबाद, मध्य प्रदेश और मुंबई रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया है. इससे सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी.

इन ट्रेनों की अवधि में किया गया विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सूरत-छपरा, अहमदाबाद-पटना, उधना-हाजीपुर, दानापुर-पटना, बांद्रा टर्मिनस-दानापुर, दादर-पटना सहित अन्य प्रमुख रूट की स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई. अहमदाबाद से पटना के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (09447/09448) क्रमश 1 अप्रैल से 29 अप्रैल और वापसी में यही ट्रेन 3 अप्रैल से एक मई तक चलेगी.

उधना-हाजीपुर (09031/09032) और दानापुर-पटना (09343/09344) रूट की ट्रेनों का संचालन जून तक जारी रहेगा. इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-दानापुर (09025/09026) और मुंबई सेंट्रल-कटिहार/कामाख्या जैसे रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है. कुछ ट्रेनों का परिचालन जुलाई 2026 तक किया जाएगा.

क्या ट्रेन के टाइम टेबल में होगा बदलाव?

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों को मौजूदा टाइम टेबल, रूट और स्ट्रक्चर के जैसा ही चलाया जाएगा. लेकिन, कुछ ट्रेनों में कोच में थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है. रेलवे की ओर से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इससे पहले भी तीन स्पेशल ट्रेनों के चलाने का फैसला लिया था. बिहार से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. मई और जून महीने में इन ट्रेनों को चलाया जाएगा.

मालदा-मुंबई स्पेशल ट्रेन हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को (15 मई से 30 जून) चलाई जाएगी. मालदा-आनंद विहार (नई दिल्ली) साप्ताहिक ट्रेन होगी. हर बुधवार को यह चलेगी. 20 मई से 17 जून तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा. मालदा-सूरत/अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी. हर सोमवार और शुक्रवार को यह ट्रेन 4 मई से 29 जून के बीच चलेगी.

Also Read: बक्सर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट जल्द होगी शुरू, जानिए कितनी मिलेगी बिजली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन