Bihar: पटना से सिलीगुड़ी और थावे के लिए बस सेवा शुरू, जानिए किराया और रूट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Nov 2025 7:43 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Tousrism Department: यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पीपीपी मॉडल पर दो इंटर-स्टेट और एक इंटर-डिस्ट्रिक्ट लग्जरी बस सेवा शुरू की है. इससे सिलीगुड़ी, सिक्किम और थावे मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा अब अधिक आसान, किफायती और आरामदायक होगी.

विज्ञापन

Bihar Tousrism Department: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. निगम ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत दो नए इंटर-स्टेट और एक इंटर-डिस्ट्रिक्ट लग्जरी बस सेवा शुरू की है. नयी सेवा से पूर्वोत्तर भारत और उत्तर बिहार के धार्मिक स्थलों की यात्रा अब आसान और आरामदायक होगी. खासकर सिक्किम, दार्जिलिंग, गंगटोक जाने वाले बिहारी पर्यटक और थावे मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकेंगे.

दोनों बसों का रूट चार्ट

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने दो रूटों पर बस चलाने का निर्णय लिया है. इसमें पटना से सिलीगुड़ी के लिये दो बस अप-डाउन टू-बाई-टू लग्जरी स्लीपर बस जो आर बलॉक पटना से शाम 7:30 बजे पूर्णिया, किशनगंज (वाया हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा) होकर सिलीगुड़ी तक जाएगी और शाम 6:30 बजे से किशनगंज, पूर्णिया होकर पटना आएगी.

इस बस का किराया 900 रूपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है. पटना से गोपालगंज के लिए एक टू-बाइ-टू सीटर लग्जरी बस शाम 3:30 बजे आर ब्लॉक से पटना, मसरख, मलमलिया, सिवान के रास्ते थावे, गोपालगंज तक जाएगी और सुबह 5:40 बजे गोपालगंज से फिर पटना के लिए वापस आयेगी. इसका किराया 250 रूपये निर्धारित किया गया है.

बस के चलने से क्या फायदा होगा

इस बस सेवा के परिचालन शुरू होने के बाद से पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा अब उत्तर बिहार और पूरे बिहार के लोगों के लिए पहले से कहीं अधिक सुगम, किफायती और आरामदायक हो गई है. विशेष रूप से सिक्किम, गंगटोक, दार्जिलिंग, पेलिंग, लाचुंग-लाचेन, गुरुडोंगमार झील, युमथांग वैली जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थलों की यात्रा करने वाले बिहारी पर्यटक अब लंबी रेल यात्रा या महंगी फ्लाइट के झंझटों से मुक्त होकर सीधे बस से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: फर्जी डिग्री वाले तकनीकी सहायकों की अब खैर नहीं, कैंप लगाकर सर्टिफिकेट की होगी जांच

बसों की बढ़ेगी संख्या

इन दोनों रूट पर पहली बार बिहार सरकार की ओर से सीधे बस सेवा को शुरू की गयी है. इससे पहले इन मार्गों पर यात्रियों को निजी ऑपरेटरों द्वारा संचालित बसों को बदलकर यात्रा करनी पड़ती थी. बस के सफल संचालन के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी तो बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी. आम लोग बस की बुकिंग या इससे संबंधित जानकरी के लिए पर्यटन विभाग के टोल-फ्री नंबर-(8544418314) से जानकारी प्राप्त कर सकते है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन