ठेकेदार रिशु श्री के जाल में फंसा बिहार का सिस्टम, 8 साल में बना धनकुबेर, सुधाकर सिंह का आरोप

राजद सांसद सुधाकर सिंह
Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाला में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने रिशु श्री, ED जांच, विदेश यात्राओं और टेंडर में गड़बड़ी को लेकर कई बड़े दावे किए हैं.
Bihar Tender Scam: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कई वरिष्ठ IAS अधिकारी भी शामिल हैं. सांसद ने कुमार रवि, संतोष मल और आनंद किशोर का नाम लेते हुए उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है.
नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
सुधाकर सिंह ने कहा कि यह पूरा मामला उस समय हुआ, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार सरकार की जानकारी के बिना संभव नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि जिन आरोपों में लालू यादव को जेल जाना पड़ा था, आज उसी तरह के आरोप अधिकारियों पर लग रहे हैं.
राजद सांसद ने दावा किया कि जिन अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं, वे मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने कहा कि इससे सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
रिशु श्री के इर्द-गिर्द घूम रहा पूरा मामला
सुधाकर सिंह के मुताबिक, यह पूरा मामला ठेकेदार रिशु श्री से जुड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 2023 में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई शुरू की थी. जांच के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और गहने बरामद किए गए थे.
सांसद ने दावा किया कि रिशु श्री ने अधिकारियों के साथ मिलकर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की और महज 7 से 8 साल में बड़ी संपत्ति बना ली. उन्होंने कहा कि रिशु श्री ने दिल्ली, हरियाणा और पटना में कई संपत्तियां खरीदीं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विदेश यात्रा और महंगे गिफ्ट देने का आरोप
सुधाकर सिंह ने कहा कि ED से मिले इनपुट के आधार पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने 30 अप्रैल 2025 को रिशु श्री, IAS संजीव हंस और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में यह बात सामने आई कि रिशु श्री कई अधिकारियों को महंगे उपहार और विदेश यात्राएं कराता था. अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार पर रिशु श्री के खर्च पर विदेश जाने के आरोप लगे. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.
सांसद ने दावा किया कि रिशु श्री और अभिलाषा कुमारी शर्मा की व्हाट्सएप चैट से धर्मेंद्र सिंह की विदेश यात्राओं और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का शेड्यूल जारी, 3687 पदों के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार में स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, 2500 रुपये में अनलिमिटेड सफर, बाइक पर भी लगेगा टैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










