Bihar School: मिड डे मील में हुई गड़बड़ी तो हेडमास्टर के साथ नपेंगे इतने सारे अधिकारी, ACS सिद्धार्थ ने दी चेतावनी!

Updated:
विज्ञापन
Mid day meal bihar school news

Mid Day Meal Bihar School News

Bihar School: शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर सख्त कदम उठाया है. अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने निर्देश दिए कि अब केवल प्रधानाध्यापक नहीं, बल्कि संबंधित जिला व प्रखंड अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी. इसका उद्देश्य योजना की पारदर्शिता और बच्चों के पोषण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar School: स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक अहम आदेश जारी किया है. इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है, तो केवल प्रधानाध्यापक ही नहीं, बल्कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और प्रखंड/जिला साधनसेवी भी दोषी माने जाएंगे और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

बच्चों के पोषण के प्रति संकल्पित सरकार

मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य न केवल बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, बल्कि शिक्षा में समानता, स्वच्छता और ड्रॉपआउट दर को कम करना भी है. यह बच्चों के समग्र विकास का आधार है, और इसलिए इसका प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है. शिक्षा विभाग का यह कदम यह दर्शाता है कि सरकार बच्चों के अधिकारों और पोषण को लेकर बेहद गंभीर है.

खराब गुणवत्ता की शिकायतें चिंताजनक

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न जिलों से यह शिकायतें लगातार आ रही थीं कि छात्रों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, मेनू के अनुसार भोजन नहीं परोसा जाता और केन्द्रीयकृत रसोईघर से भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है. कई मामलों में छात्रों की संख्या से कम भोजन आपूर्ति की गई, जिससे बच्चों को उचित पोषण नहीं मिल पाया.

अब जवाबदेही तय होगी हर स्तर पर

एस. सिद्धार्थ के आदेश में कहा गया है कि अब किसी भी अनियमितता के मामले में कार्रवाई केवल प्रधानाध्यापक तक सीमित नहीं रहेगी. यदि किसी भी विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना बाधित होती है या निर्धारित मानकों का पालन नहीं होता, तो संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश यह सुनिश्चित करेगा कि योजना का संचालन बिना किसी बाधा और पारदर्शिता के साथ हो.

ALSO READ: Bihar Bhumi: राजस्व कर्मचारी का भी काम करेंगे अमीन और पंचायत सचिव, दी जाएगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन