ePaper

Bihar Road Development: बिहार के गांवों में इतने प्रतिशत चमकी सड़कें, लोगों को मिला बड़ा फायदा, जानिये कौन सा जिला रहा सबसे आगे

Updated at : 03 Dec 2025 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Road Development village people benefited greatly nitish government

एआई जेनरेटेड इमेज

Bihar Road Development: बिहार में लगातार रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किये जा रहे हैं. ऐसे में राज्य में 93.35 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें बेहतर बनाई गई. इसके साथ ही बाकी के बची सड़कों को भी बेहतर बनाने को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

विज्ञापन

Bihar Road Development: बिहार में ग्रामीण सड़कों की रखरखाव की नीति के तहत 93.35 प्रतिशत सड़कें बेहतर बन चुकी हैं. इस नीति के तहत अन्य बची सड़कों को भी बेहतर करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इस मामले में पूर्वी चंपारण अव्वल है. जबकि दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर और तीसरे स्थान पर पश्चिम चंपारण जिला है.

गांव के लोगों को मिल रही इस तरह मदद

दरअसल, ग्रामीण सड़कों के रखरखाव का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश के तहत बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति-2018 के माध्यम से किया जा रहा है. इससे गांव के लोगों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और रोजी-रोजगार में मदद मिल रही है. साथ ही बेहतर सड़कों के माध्यम से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में भी मदद मिल रही है.

क्या था बिहार सरकार का लक्ष्य?

सूत्रों के अनुसार बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति 2018 के तहत 16,174 सड़कों की रखरखाव करने का लक्ष्य था. इसकी टोटल लंबाई 40 हजार 265 किलोमीटर है. इसमें अब तक 37 हजार 589 किलोमीटर लंबाई की 15 हजार 589 सड़कों को बेहतर बनाया गया है. राज्य की ग्रामीण सड़कों का चेहरा बदलने से बिहार के ग्रामीण इलाकों में लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है.

सड़कों की मरम्मत मामले में पूर्वी चंपारण सबसे आगे

सड़कों की मरम्मत के मामले में राज्य का पूर्वी चंपारण जिला अव्वल है. यहां चयनित टोटल 957 सड़कों में 918 सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है. इसकी टोटल लंबाई 2 हजार 392 किलोमीटर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर जिला है. मुजफ्फरपुर जिले की टोटल 718 सड़कों में 694 सड़कों की मरम्मति हो चुकी है. मुजफ्फरपुर में टोटल 1861.53 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें से 1742.86 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है.

Also Read: Bihar News: बिहार गौरव पार्क के लिये ब्लूप्रिंट इस तारीख तक होगा तैयार, इतने एकड़ में बनेगा, लोगों को मिलेगा नया फन स्पॉट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन