ePaper

बिहार को मिला एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025

Updated at : 11 Jul 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार को मिला एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025

बिहार को एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025 आंतरिक मत्स्यपालन (अंतर्देशीय मात्स्यिकी) के क्षेत्र में परिवर्तनकारी नेतृत्व, तेजी से विकास, तथा सतत जल कृषि के माध्यम से ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण के लिए प्रदान किया गया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार को एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025 आंतरिक मत्स्यपालन (अंतर्देशीय मात्स्यिकी) के क्षेत्र में परिवर्तनकारी नेतृत्व, तेजी से विकास, तथा सतत जल कृषि के माध्यम से ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण के लिए प्रदान किया गया है. यह सम्मान देश के कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले राज्यों को दिया जाता है. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को बिहार की ओर से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार की अपर मुख्य सचिव डाॅ एन विजयलक्ष्मी ने प्राप्त किया. यह पुरस्कार नयी दिल्ली में आयोजित एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 में प्रदान किया गया. सम्मान समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी सथशिवम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन