ePaper

Bihar Rain: पटना में छठी सबसे अधिक बारिश हुई दर्ज

Updated at : 30 Jul 2025 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Rain

Bihar Rain

Bihar Rain: पटना में एक दिन में इतनी बारिश हुई कि 38 साल का रिकॉर्ड टूट गया — पटना एयरपोर्ट पर दर्ज हुई 175.4 एमएम बारिश, जो अब तक की छठी सबसे अधिक है.

विज्ञापन

Bihar Rain: पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश पटना जिले में दर्ज की गयी है. इस अवधि के दौरान पटना एयरपोर्ट वेधशाला पर 175.4 एमएम बारिश हुई है. यह अब तक की छठी सबसे अधिक बारिश है. वहीं जुलाई माह में दूसरी सबसे अधिक बारिश है. जुलाई में इससे अधिक बारिश वर्ष 1987 में हुई थी.

वहीं आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पूरे बिहार में बेहद अच्छी बारिश की संभावना है. सारण, बक्सर, सीवान, भोजपुर, रोहतास, कैमूर आदि जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. अभी तक राज्य में 292 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 40 फीसदी कम है.

शहर में हुई लतातार तीसरे दिन तेज बारिश

पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश की संभावना हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले के कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में कमी बरकरार रहेंगी. बुधवार के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी.

वहीं मंगलवार को सुबह से जोरदार बारिश हुई है, जबकि दोपहर में हल्की बारिश के साथ मौसम में बदलाव जारी रहा. हालांकि दोपहर बाद बारिश में कमी आयी. सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 3.3 एमएम ही बारिश हुई. शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 30.3 डिग्री रहा.

पटना में अब तक की सबसे अधिक बारिश के आंकड़े

20 सितंबर 1967 273.5
27 सितंबर 1960 251.6
28 जुलाई 1987 250..8
30 जून 1997 205.04
27 सितंबर 1975 181.1
29 जुलाई 2025 175.4

दीघा व गांधी घाट में गंगा का पानी बढ़ा

दो दिनों से हो रही बारिश से गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को दीघा घाट में 15 सेंमीमीटर व गांधी घाट में 13 सेंमीमीटर जल स्तर में वृद्धि हुई. मंगलवार को दीघाघाट में गंगा का जल स्तर 49.06 मीटर व गांधी घाट में 47.86 मीटर रहा.

Also Read: School Closed: बारिश बनी मुसीबत! इन 11 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या आपका जिला भी शामिल है

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन