ePaper

Bihar Rain Alert: अगले तीन घंटे में बिहार के इन जिलों में होगी बेहद भारी बारिश, पटना का मौसम भी बदलेगा…

Updated at : 01 Jul 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news

bihar rain news (Symbolic)

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. कई जिलों का मौसम बिगड़ने वाला है. अगले तीन घंटे के अंदर मौसम करवट लेगा. पटना में भी बारिश के आसार बने हुए हैं. वेदर रिपोर्ट पढ़िए.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. कुछ दिनों से मानसून सुस्त पड़ा हुआ था जो अब फिर एकबार सक्रिय हो चुका है. सोमवार से ही राज्य के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश रूक-रूक कर हो रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का अलर्ट

IMD पटना ने चेतावनी जारी की है. पटना, अरवल, सिवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. IMD का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन घंटे में इन जिलों में वज्रपात और बारिश हो सकती है. 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.

ALSO READ: Bihar Rain Alert: बिहार का मौसम कब तक खराब रहेगा? मौसम विभाग ने बता दी तारीख

पटना का मौसम कैसा रहेगा?

पटना का मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर भी जानकारी आयी है. सोमवार को रात 11 बजे के करीब से पटना में जोरदार बारिश हुई. मंगलवार को सुबह से ही पटना में रूक-रूक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 5 जुलाई तक पटना में बारिश का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा. पटना का मौसम सुहाना बना रहेगा. बिहार के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है जिससे आद्रता अचानक बढ़ गयी है. पटना और आसपास में बारिश व तेज हवा की यही वजह है.

तापमान में गिरावट

मौसम बदला तो बिहार के जिलों का अधिकतम तापमान भी लुढ़का है. IMD पटना के अनुसार, पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब दर्ज हो रहा है. वहीं अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान भी कम हुआ है. एक से दो डिग्री तक तापमान कम हुआ है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 जुलाई तक कई जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा. आकाशीय बिजली गिरने की आशंका देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन