Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने जोड़े हाथ, सबके सामने की ये अपील

Bihar Politics: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर इन दिनों देशभर में हलचल मची हुई है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया चैनलों से हाथ जोड़कर अपील की है. दरअसल, उनका कहना है कि, ‘मैं मीडिया चैनलों से हाथ जोड़ रहा हूं कि आप भारतीय सेना की किसी भी गतिविधि को ना दिखाएं.’
Bihar Politics: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर देशभर में हलचल मची हुई है. भारतीय सेना की सत्ता पक्ष, विपक्ष और समस्त देशवासियों की ओर से जमकर तारीफ की जा रही है. साथ ही बधाइयां भी दी जा रही है. इसी क्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया चैनलों से हाथ जोड़कर बड़ी अपील की है. दरअसल, तेजस्वी यादव ने मीडिया कवरेज को लेकर दुख और चिंता जाहिर की है.
मीडिया चैनलों से की अपील
दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘मैं मीडिया चैनलों से हाथ जोड़ रहा हूं कि आप भारतीय सेना की किसी भी गतिविधि को ना दिखाएं. आप भारत सरकार की ओर से बनाई जा रही योजना को बिल्कुल भी टीवी चैनलों पर ना दिखाएं. आगे तेजस्वी ने यह भी कहा कि, मैंने देखा कि कई न्यूज़ चैनल इन चीजों को दिखा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मुंबई सीरियल ब्लास्ट का उदाहरण दिया कि, उस समय भी मीडिया इन चीजों को कवरेज कर रही थी. जिसके कारण आतंकी अपना प्लान बदल रहे थे. इसका खामियाजा हमारी भारतीय सेना को उठाना पड़ा. कई जवान की जान चली गई.
भारत सरकार और सेना का दिया समर्थन
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का समर्थन भी किया. साथ ही कहा कि, भारत सरकार और भारतीय सेना की किसी भी योजना की मीडिया कवरेज ना हो. सेना का कहां डिप्लॉयमेंट हो रहा है. नेवी और एयरपोर्स टीम की मूवमेंट कहां हो रही है, ये सब टीवी पर दिखाने की क्या जरूरत है. भारत सेना की एक्टिविटी को ना दिखाएं और भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करें. इसके साथ ही तेजस्वी ने साफ-साफ कहा कि, विपक्ष इस मामले में भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ है. बता दें कि, इससे पहले तेजस्वी यादव ने भारतीय सेना की जमकर तारीफ करते हुए बधाइयां भी दी थी.
Also Read: Bihar News: सिंदूरदान से पहले विवाह मंडप से दुल्हा हुआ फरार, शादी खर्च लौटाने पर अड़े रहे लड़की पक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










