Bihar News : 30 मार्च डेडलाइन, 9 अप्रैल क्लू! Nitish Kumar कब छोड़ेंगे CM की कुर्सी? ‘खेल’ की अटकलें तेज

Updated at : 20 Mar 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar Rajya Sabha resignation

बिहार में समृद्ध‍ि यात्रा के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश. फाइल फोटो

Nitish Kumar resignation timeline : 30 मार्च की डेडलाइन और 9 अप्रैल की टाइमलाइन के बीच फंसी बिहार की सियासत! Nitish Kumar कब छोड़ेंगे CM पद और कब जाएंगे राज्यसभा? जानिए अंदर की पूरी कहानी और संभावित ‘खेल’!

विज्ञापन

Nitish Kumar resignation timeline : बिहार की राजनीति एक बार पूरे देश में चर्चा के केंद्र में है. इसकी वजह हैं खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. वैसे तो 16 मार्च हो ही वो राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर नीतीश राज्यसभा कब जाएंगे? और राज्यसभा जाएंगे तो इसके लिए उन्हें विधान परिषद से इस्तीफा देना होगा! ऐसे में एक तीसरा सवाल अपने आप खड़ा होता है कि वो यदि वह राज्यसभा जाएंगे, तो वो बिहार के मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे? तो आइए हम आपको बताते हैं सीएम नीतीश क्या करने वाले हैं.

क्‍या कहता है नियम

वैसे तो आपको बता दें नियम के मुताबिक राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 14 दिनों के भीतर एक सदन की सदस्यता छोड़नी होगी. ऐसे में उनके पास 30 मार्च तक का समय है. यानी उन्होंने इन 10 दिनों के भीतर बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी होगी. वर्ना उनकी राज्यसभा की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी.

30 मार्च से पहले की डेडलाइन तय

अब आता है दूसर और अहम सवाल. नीतीश कुमार राज्यसभा कब जाएंगे? यानी इस सवाल के पीछे एक छिपा सवाल यह भी है कि वो बिहार की सक्रिय राजनीति को कब छोड़ने वाले हैं? राजनीति के जानकारों का मानना है कि इसके लिए वो दो चरणों में इस्तीफा देंगे. पहले वो 30 मार्च से पहले इस्तीफा देंगे. ताकि उनकी राज्यसभा की सदस्यता बनी रहे.

दो चरणों में ऐसे देंगे इस्‍तीफा!

इसके बाद वो दूसरे चरण में इस्तीफा देंगे. जिसे भावुक मन से जानने की इच्छा हर किसी के मन में होगी. वो इसलिए क्योंकि नीतीश कुमार ही वो नेता हैं जिन्होंने नए बिहार का निर्माण किया है. ये वही नेता हैं, जिन्होंने बिहार को पूरे देश में अलग पहचान दिलाई है. एक बीमार प्रदेश से विकासशील बिहार के पथ पर दौड़ाया. महिलाओं से लेकर युवाओं तक सबके लिए काम किया. ऐसे में विकास पुरुष की विदाई का वक्त जानना तो पूरा देश चाहता होगा.

सबकी निगाहें नीतीश पर

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होता  है. 9 अप्रैल को जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है. उनकी जगह नीतीश कुमार लेंगे. ऐसे में इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार 9 अप्रैल तक तो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. यानी विधान परिषद से इस्तीफा देकर वो राज्यसभा की सदस्यता बनाए रखेंगे और 9 अप्रैल से पहले बिहार में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी कराकर केंद्र की राजनीति में जाएंगे. ऐसे में इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में Nitish Kumar Rajya Sabha के लिए resignation दे सकते हैं. अब सबकी निगाह नीतीश कुमार पर टिकी है.


Also Read : नीतीश के ‘टच’ का सियासी ट्रेंड, जिसे बताया वारिस, वही हुआ साइडलाइन! क्‍या अब सम्राट की बारी?

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन