Bihar Politics: वक्फ बोर्ड बिल पर मोदी सरकार को बड़ा झटका, पूर्व साथी बोले- 'मुस्लिम संगठनों के साथ खड़े हैं हम'

Author : Paritosh Shahi Updated At : 30 Mar 2025 5:11 PM

विज्ञापन

पशुपति कुमार पारस

Bihar Politics: एनडीए गठबंधन के साथी रहे नेता ने कहा है कि वो वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ हैं. उनकी पार्टी मुस्लिम संगठन के साथ है.

विज्ञापन

Bihar Politics: मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने घोषणा की है कि 14 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में पार्टी की दलित सेना एक रैली आयोजित करेगी. इस रैली में पूरे बिहार से पार्टी के कार्यकर्ता जुटेंगे, जहां पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. पशुपति पारस ने कहा, “हम चुनाव में किस गठबंधन के साथ जाएंगे, कितनी सीटों पर लड़ेंगे और हमारे उम्मीदवार कौन होंगे? इस पर पार्टी के अंदर सर्वे चल रहा है. हमें जीतने वाले और टिकाऊ उम्मीदवारों की जरूरत है. इन सभी मुद्दों पर मिल-बैठकर विचार किया जाएगा.”

अमित शाह और वक्फ बोर्ड बिल पर क्या बोले

पशुपति पारस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार यात्रा पर कहा, “उनकी पार्टी अलग है, हमारी अलग है. अगर वे बैठक कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है.” वक्फ बोर्ड बिल को लेकर पशुपति पारस ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी मुस्लिम संगठनों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, “सरकार द्वारा लाया गया यह बिल हमें स्वीकार्य नहीं है और हम इसके खिलाफ हैं.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया था ऐलान

पशुपति कुमार पारस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने कहा था कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन और दलित सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2025 के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं. पारस ने कहा था, “हमने बिहार के हर बूथ पर एक संगठन स्थापित करने की योजना बनाई है. इसके अनुसार, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे. बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर एक मजबूत आधार बनाने का विचार है.”

इसे भी देखें: Congress: कन्हैया कुमार की पदयात्रा में बवाल, बाउंसरों ने पार्टी वर्कर्स को दौड़ा- दौड़ाकर मारा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन