Driving License पर बड़ा अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक नहीं रहने पर होगी कार्रवाई, जानें घर बैठे अपडेट करने का प्रोसेस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Oct 2024 3:03 PM

विज्ञापन

Driving License Update

Driving Licence: नंबर अपडेट नहीं होने की स्थिति में वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी नहीं बना सकेंगे. मोबाइल नंबर अगर उपयोग में नहीं है या नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे ही आसानी से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

विज्ञापन

Driving Licence, पटना. परिवहन विभाग ने गाड़ी रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं रहने पर अब कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में विभाग ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वह डीटीओ ऑफिस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने का काम शुरू कराएं . वहीं, माइकिंग के माध्यम से आम लोगों से अपील करें कि हर वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक मोबाइल नंबर को अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें.

यहां कर सकेंगे अपडेट

विभाग ने नियमानुसार गाड़ी मालिक द्वारा यदि रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र में अभिलिखित निवास स्थान बदला जाता है, तो नये पते की सूचना 30 दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकार को उपलब्ध करायेंगे. इसके उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. वहीं, मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार से लिंकड मोबाइल नंबर देना होगा. अपडेट कराने की सुविधा परिवहन सेवा पोर्टल पर उपलब्ध है.

घर बैठे हो जायेगा काम

नंबर अपडेट नहीं होने की स्थिति में वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी नहीं बना सकेंगे. मोबाइल नंबर अगर उपयोग में नहीं है या नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे ही आसानी से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर parivahan.gov.in पर या ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर sarathi.parivahan.gov.in पर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.

अपडेट करने का प्रोसेस जानिए

गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर में ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए vahan.parivahan.gov.in पर जाएं, यहाँ आकर ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करें. फिर आपको व्हीकल रिलेटेड सर्विसेज पर क्लिक करना होगा. फिर राज्य चुनने का ऑप्शन आएगा. आरटीओ सलेक्ट करने के बाद अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करें. यहाँ आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन डेट भरना पड़ेगा. फिर स्क्रीन पर आपको शो डिटेल्स ऑप्शन दिखेगा. यहाँ क्लिक करने के बाद आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालेंगे और ओटीपी मिलेगा, ओटीपी डालते ही मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

वहीं, डीएल में फोन नंबर अपडेट करने के लिए आपको Sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विसेज क्लिक करना होगा. फिर आपके सामने राज्य का नाम सलेक्ट करने का ऑप्शन दिखेगा. यहाँ आप मोबाइल नंबर अपडेशन सलेक्ट करने के बाद आधार नंबर डालेंगे फिर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालते ही मोबाइल नंबर अपडेट हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Salary: शिक्षकों के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, कल से नया नियम लागू, ऐसे बनेगी हाजिरी

Road Accident: 44 तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, पिंडदान के लिए राजस्थान से जा रहे थे गया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन