ePaper

बिहार में पंचायत उपचुनाव का बिगुल बजा, इतने सीटों पर 9 जुलाई को होगा मतदान

Updated at : 10 Jun 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Assembly by Election Result

Bypolls 2025

Bihar Panchayat By-election 2025: राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार के 38 जिलों में पंचायत उपचुनाव की घोषणा कर दी है. कुल 2634 रिक्त पदों पर 9 जुलाई को मतदान होगा. इनमें सबसे अधिक ग्राम कचहरी पंच और वार्ड सदस्य के पद खाली हैं, जिससे चुनावी हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat By-election 2025: बिहार में एक बार फिर पंचायत चुनावी माहौल बनने जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 2634 रिक्त पदों पर पंचायत उपचुनाव कराने की घोषणा की है. अब सभी 38 जिलों में गांव की सरकार के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. नामांकन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू होगी और मतदान 9 जुलाई को होगा.

सीतामढ़ी से लेकर दरभंगा तक कई पद खाली

आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, पूरे बिहार में सबसे ज्यादा ग्राम कचहरी पंच के 1569 पद, वार्ड सदस्य के 839, सरपंच के 83, पंचायत समिति सदस्य के 72, मुखिया के 33 और जिला परिषद सदस्य के 8 पद खाली हैं. सीतामढ़ी जिले में अकेले 79 पद रिक्त हैं, जिसमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, 23 वार्ड सदस्य और 52 पंच के पद शामिल हैं.

हर बार खाली रह जाते हैं पंच पद, जिम्मेदारी कम होने से नहीं दिखाते लोग रुचि

विशेषज्ञों का कहना है कि पंच पद का प्रभाव और अधिकार सीमित होने के कारण लोग इस पर चुनाव लड़ने के लिए कम उत्साहित होते हैं. यही वजह है कि हर बार बड़ी संख्या में पंच पद खाली रह जाते हैं और उपचुनाव में भी भरना चुनौती बन जाता है.

Also Read: बिहार के इस गांव का पेड़ा बना करोड़ों की मिठास, हर महीने 10 लाख का कारोबार

जिला परिषद के आठ पदों पर भी उपचुनाव, दरभंगा में मुखिया के सबसे ज्यादा 6 पद खाली

दूसरी ओर, बिहार के जिन जिलों में जिला परिषद सदस्य का पद रिक्त है, उनमें शामिल हैं पटना, भोजपुर, सिवान, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा और बेगूसराय. मुखिया के 33 रिक्त पदों में सबसे अधिक दरभंगा (6), भागलपुर (5), खगड़िया (4) में हैं. अन्य जिले जैसे पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, रोहतास, शेखपुरा, सहरसा आदि में एक से तीन पद रिक्त हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन