बिहार में अगला CM, मंत्री, गृहमंत्री कौन? Nitish Kumar करेंगे फैसला, सम्राट को हरी झंडी!

Updated at : 01 Apr 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Nishant Kumar politics

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार. फाइल फोटो

Bihar next CM : नीतीश कुमार के करीबी नेता ने कहा, बिहार में कौन मंत्री बनेगा, कौन मुख्यमंत्री बनेगा और किसे अहम जिम्मेदारी मिलेगी, ये सब नीतीश कुमार ही तय करेंगे. उन्होंने दावा किया कि एनडीए में भी वही होगा जो नीतीश चाहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Next CM :बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया है. इसके बाद बिहार में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा कब देंगे और बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? साथ ही यह भी कि इस्‍तीफे के कागज पर आखिर किसके सिग्‍नेचर हैं? दरअसल आरजेडी ये सवाल उठा रही है कि इस्‍तीफे के कागज पर जो हस्‍ताक्षर है वो नीतीश कुमार के नहीं हैं.

जनता में बढ़ी चिंता

जगदीशपुर से जेडीयू के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि नीतीश कुमार और उनकी मुलाकात होती रहती है. उन्‍होंने बताया कि नीतीश कुमार उनके बड़े भाई जैसे हैं लेकिन उनके मन में क्‍या चल रहा है! इसके बारे में नीतीश कुमार ही जानते हैं. भगवान सिंह कुशवाह बताया कि बिहार की 95 फीसद जनता नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में जाने से दुखी हैं. प्रदेश की महिलाओं को अब चिंता है कि 10000 रुपए वाली योजना का पैसा कैसे आएगा!

लोगों को नहीं होगी कोई परेशानी

कुशवाहा ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि प्रदेश की बच्चियों, किसानों, युवाओं और समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग को भी इस बात की चिंता है कि नीतीश कुमार के जाने के बाद उन योजनाओं का क्‍या होगा! कुशवाहा ऐसे लोगों को आश्‍वस्‍त किया है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो योजनाएं शुरू की गईं हैं, वो चलती रहेगी. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. इसका इंतेजाम नीतीश कुमार ने कर दिया है.

सिग्नेचर विवाद पर भी सफाई

वहीं, विधान परिषद से दिए गए इस्‍तीफे पर हस्‍ताक्षर किसके हैं? इस सवाल को लेकर भी उन्‍होंने सीधा और साफ जवाब दिया. उन्‍होंने कहा कि जो सिग्‍नेचर इस्‍तीफे के दस्‍तावेज पर है, वो नीतीश कुमार के ही हैं. उन्‍होंने आरजेडी के नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि वो हस्‍ताक्षर 100 फीसद नीतीश कुमार का ही है. इसमें कोई शक नहीं है. उनहोंने सवालिया लहजे में कहा, कोई Nitish Kumar का signature बदल देगा? ये संभव नहीं है.

‘नीतीश जो चाहेंगे, वही होगा’

नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले भगवान सिंह ने ये दावा किया है कि‍ बिहार की राजनीति और एनडीए की सरकार में वही होगा जो बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार चाहेंगे. उन्‍होंने यह भी कहा कि कौन मंत्री बनेगा, कौन सीएम बनेगा और कौन गृहमंत्री ये सब नीतीश कुमार ही तय करेंगे. मगर, निशांत को मुख्‍यमंत्री बनाने के सवाल पर यह भी कह डाला ये अ‍धिकार हम लोगों के पास नहीं, हालांकि नीतीश कुमार जो चाहेंगे एनडीए में वही होगा.

सम्राट चौधरी के नाम को समर्थन

भगवान सिंह कुशवाहा ने निशांत के राजनीत में आने पर उन्‍होंने कहा कि हम लोग की उम्र हो रही है. हम चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आएं. लेकिन सीएम बनाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि जब बनना होगा वो बन जाएंगे. वहीं, सम्राट चौधरी के नाम का उन्‍होंने समर्थन किया. कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ काम किया है. भाजपा सम्राट चौधरी के नाम पर मोहर लगाती है तो हमें आपत्ति नहीं होगी.

Also Read :
बिहार में CM फेस पर सस्पेंस: 10 अप्रैल को हो सकता है बड़ा ऐलान, मनोज तिवारी के बयान से बढ़ी हलचल

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन