पटना में आसरा गृह की तीसरी लड़की की मौत, 8 की स्थिति गंभीर, जांच रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Nov 2024 10:15 AM

विज्ञापन

Bihar News: पटना स्थित पटेल नगर के आसरा गृह में खिचड़ी खाने से तीसरी लड़की की भी मौत हो गई है. PMCH में बुधवार की शाम 6 बजे वह दम तोड़ दी. बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है. उसका इलाज शिशु विभाग में चल रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: पटना स्थित पटेल नगर के आसरा गृह में खिचड़ी खाने से तीसरी लड़की की भी मौत हो गई है. PMCH में बुधवार की शाम 6 बजे वह दम तोड़ दी. बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है. उसका इलाज शिशु विभाग में चल रहा था. अब तक PMCH में 3 लड़कियों की मौत हो चुकी है. 8 लड़कियों का इलाज PMCH के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. 2 को इलाज के बाद सकुशल भेज दिया गया है.

बता दें कि, मोहिनी कुमारी की मौत 7 नवंबर, गीता कुमारी की मौत 10 नवंबर को और तीसरी लड़की की मौत 13 नवंबर को हुई है. प्रशासन ने दावा किया है कि खिचड़ी खाने के बाद सभी लड़कियों की तबीयत बिगड़ी थी.

जांच रिपोर्ट में कमिटी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत

इस मामले में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कमेटी गठित कर जांच की कार्रवाई की. कमेटी में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के सदस्य शामिल थे. कमेटी ने जांच रिपोर्ट में बताया कि, आसरा गृह में 7 नवंबर को फूड पॉइजनिंग की वजह से लड़कियों की तबीयत बिगड़ी थी.

Also Read: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की इतनी बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

शेल्टर होम में अभी भी 44 बच्चियां मौजूद

पटना सदर की ANM रेखा सिंह ने बताया कि शेल्टर होम में अभी भी 44 बच्चियां मौजूद हैं. इस हादसा के बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. अमरदीप अपनी टीम के साथ आसरा गृह पहुंच घटना की जानकारी लेंगे.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन