Bihar News: स्कूल कॉलेज के बाहर फटके रोमियो तो खैर नहीं, 2000 स्कूटी खरीदने जा रही है बिहार पुलिस

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: स्कूल कॉलेज के बाहर फटके रोमियो तो खैर नहीं, 2000 स्कूटी खरीदने जा रही है बिहार पुलिस

Bihar News: डीजीपी ने कहा कि इतना ही नहीं 1208 लोगों की एक और लिस्ट बनाई जा रही है, जिनमें भू माफिया है. अपराधी हैं और बालू माफिया है. उनकी भी पूरे कागजात को न्यायालय को सौप जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार खासकर पटना में अब स्कूल कॉलेज के बाहर फटकनेवाले रोमियो की अब खैर नहीं है. बिहार पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के लिए खास पुलिस दल का गठन करने जा रही है. बिहार पुलिस के अंदर आईएफ टीचिंग स्क्वाड के गठन पर बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि निश्चित तौर पर इसका फैसला हो गया है. उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेज के बाहर किसी हालत में छेड़खानी ना हो इसको लेकर के हम लोग 2000 स्कूटी खरीदने जा रहे हैं. इन पर जो पुलिसकर्मी होंगे. उनका यही काम रहेगा कि वह कॉलेज स्कूल के आसपास तैनात रहेंगे और जो लोग इस तरह का घटना करेंगे. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

खत्म होगा माफियाओं का राज

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला यह भी लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा. माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा. कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कुछ करना हो वह किया जाएगा. बिहार सरकार जल्द ही राज्य के माफियाओं की संपत्ति जब्त करने जा रही है. सरकार की ओर से इसके लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं. दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि सरकार ने करीब 400 माफियाओं की सूची तैयार की है. 400 माफियाओं में भू माफिया है. इनमें बालू माफिया हैं. इनमें बड़े अपराधी लोग हैं.

आदेश मिलते ही संपत्ति होगी जब्त

डीजीपी ने कहा कि यह सूची न्यायालय को सैंपी दी गयी है. कोर्ट से आदेश मिलते ही इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी. डीजीपी ने कहा कि इतना ही नहीं 1208 लोगों की एक और लिस्ट बनाई जा रही है, जिनमें भू माफिया है. अपराधी हैं और बालू माफिया है. उनकी भी पूरे कागजात को न्यायालय को सौप जाएगा. न्यायालय का आदेश होगा तो इन 1200 लोगों की भी संपत्ति जब्त की जायेगी.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन