Bihar News: बिहार में अब ऐसा करने पर पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, हेडक्वार्टर से बड़ा आदेश जारी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस हेडक्वार्टर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: बिहार में अब अगर पुलिसकर्मी लोगों से अभद्र व्यवहार करेंगे तो सीधे नप जायेंगे. पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. किसी भी तरह का अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं होगा. ऐसे में अब पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Bihar News: पुलिस के जवान और अफसरों को आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना होगा. अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं होगा. दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया. जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ शिष्टाचार और शालीनता से पेश आने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है.

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से सख्त चेतावनी जारी

पुलिस मुख्यालय ने अपने अधिकारियों और कर्मियों के व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाया है. मुख्यालय ने सख्त चेतावनी भी दी है कि जो भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी लोगों के साथ भविष्य में अभद्र व्यवहार करते पाये जायेंगे, तो उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय ने अपने लेटर में हालिया घटनाओं का हवाला भी दिया है.

लेटर में किया गया इन मामलों का जिक्र

दरअसल, लेटर में पटना के नदी थाना और कटिहार के बारसोई थाना में घटित मामले का जिक्र किया. इसके साथ ही बताया गया कि इन थानों में कुछ पुलिसकर्मियों के खराब बर्ताव के कारण निलंबित किया गया है. मुख्यालय ने इन घटनाओं को उदाहरण के रूप में रखते हुए चेताया है कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं की जायेगी.

‘अभद्र रवैये से पूरे पुलिस बल की बदनामी’

विभाग ने माना है कि पुलिसकर्मियों के रूखे और अभद्र रवैये से पूरे पुलिस बल की बदनामी होती है. लेटर में कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं से ना केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और जनता के सहयोग में भी कमी आती है. पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना अनिवार्य बताया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से सभी एसपी को जारी लेटर में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दीधारियों का व्यवहार लोगों के प्रति मर्यादित होना चाहिए. उन्हें बातचीत के दौरान शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखना होगा.

Also Read: Bihar News: रात में सड़कों पर गाड़ी छोड़ देने वालों को मिला अल्टीमेटम, अगर बात नहीं मानी तो होगा ये एक्शन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन