RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई को खोज रही पुलिस, घर पर चिपकाया इश्तेहार, जानें मामला

Updated:
विज्ञापन
patna rjd vidhayak news| Bihar News: Police pasted advertisement at the house of RJD MLA Ritlal Yadav's brother in Patna.

Bihar News: पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. खगौल थाना के कोथवां स्थित घर में पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. खगौल थाना के कोथवां स्थित घर में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस पिंकू के घर की कुर्की-जब्ती के लिये कोर्ट में आवेदन देगी. पिंकू की जमानत याचिका भी कोर्ट से खारिज की जा चुकी है.

गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

वहीं दूसरी ओर पिंकू की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के पास पिंकू के खिलाफ जरूरी सबूत हैं. उसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के हाथ लगी है.

Also Read: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की इतनी बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

दो अपराधी पहले से ही गिरफ्तार

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अपने घर से दफ्तर के लिये निकले थे. इसी बीच खगौल थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर बाइक सवार अपराधी भाग निकले. इस मामले में खगौल पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार भी की है. जबकि मुख्य अपराधी पिंकू घटना के बाद से ही पटना छोड़कर फरार है.

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन