बिहार में फूड सेक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा, पटना में इन्वेस्टर्स मीट आज, चिराग पासवान भी रहेंगे मौजूद

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :02 Dec 2024 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
chirag paswan news| Bihar News: Food processing investors meet in Patna today, there will be discussion on promoting investment in food sector.

Bihar News: राजधानी पटना में सोमवार को एक निजी होटल में फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के देश भर के दिग्गज भाग लेंगे. इस मीटिंग में बिहार में फूड सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: राजधानी पटना में सोमवार को एक निजी होटल में फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के देश भर के दिग्गज भाग लेंगे. इस दौरान सरकार के कई मंत्री और वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 (ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ) से ठीक 17 दिन पहले किया जा रहा है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उद्योग के दिग्गज, नीतिनिर्माता और इन्वेस्टर्स आपस में चर्चा करेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शुरुआती दौर में सीइओ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस होगी. जिसमें उद्योग विभाग के मंत्री समेत विभिन्न विभागों के करीब चार से पांच अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. इस दौरान देश के जाने माने फूड निर्माता कंपनी के सीइओ और बिहार सरकार के सभी प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे.

इंसेंटिव पॉलिसी पर ली जायेगी निवेशकों की राय

इस मीटिंग में बिहार में फूड सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने और नीतिगत स्तर पर जरूरी निर्णय लेने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया जायेगा. खासतौर पर राज्य सरकार की तरफ से फूड सेक्टर में लायी जा रही इंसेंटिव पॉलिसी पर निवेशकों की राय ली जायेगी.

Also Read: नशे के खिलाफ दौड़ा पटना, साइना नेहवाल ने की धावकों का हौसला अफजाई

विशेष सत्र में विभिन्न विभागों के मंत्री रहेंगे मौजूद

दोपहर बाद इन्वेस्टर्स का एक विशेष सत्र होगा. जिसमें उद्योग मंत्री के अलावा, कृषि, पशुपालन और मस्त्यपालन जैसे विभागों के मंत्री भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रश्नोत्तर कार्यक्रम भी रखा गया है. अंत में बिहार में फूड सेक्टर में निवेश कर चुके उद्यमियों से भी उनका अनुभव साझा करने के लिए कहा जायेगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन