बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, पटना में 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Nov 2024 9:36 PM
Bihar News: पटना के मसौढ़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीते बुधवार की शाम नूरा हाइस्कूल के पीछे स्थित खंडहर में छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है.
Bihar News: पटना के मसौढ़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीते बुधवार की शाम नूरा हाइस्कूल के पीछे स्थित खंडहर में छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर मापने की मशीन, पांच मोबाइल और दो बाइक भी बरामद किया है.
गिरफ्तार आरोपितों में थाना के नूरा ग्रामवासी नाथू राम के पुत्र राजकुमार, राजीव रंजन के पुत्र बब्लू कुमार और सुभाष सिंह के पुत्र त्रिदेव कुमार, पटना के कुर्जी थाना के कुर्जी बालूपर निवासी राकेश सिंह के पुत्र शशांक राज व दुल्हिनबाजार थाना के जवारपुर गौरेया ग्रामवासी बैजू शर्मा के पुत्र दीपू कुमार हैं.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
इधर पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि बीते बुधवार की शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए नूरा हाइस्कूल के पास स्थित खंडहर में इकट्ठा हुए हैं.
सूचना के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर मापने की एक मशीन, पांच मोबाइल और दो बाइक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान दो तस्कर मौके से कुछ लेकर भाग निकलने में सफल हो गये, हालांकि दोनों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की है.
Also Read: पटना में मिला अज्ञात महिला का शव…गर्दन, हाथ और पैर शरीर से थे अलग, पहचान करने में जुटी पुलिस
बिहटा में 550 पुड़िया स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
बिहटा चौराहा पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नाबालिग समेत पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान टेंपो की छत में छुपा कर रखी 550 पुड़िया स्मैक बरामद की गयी है, जिसकी कीमत करीब तीन लाख है. पुलिस ने टेंपो को भी जब्त कर लिया.
गिरफ्तार की पहचान अजय कुमार उर्फ छोटू, राजेश कुमार, अजय कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार और एक नाबालिग के रूप में हुई है. सभी दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि आरा से टेंपो पर सवार पांच स्मैक तस्कर दानापुर जा रहे हैं. इसके बाद सभी को पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










