ePaper

बिहार में अगले साल से बढ़ सकते हैं बिजली के दर, जानें क्यों काटे जा रहे हैं उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Updated at : 29 Nov 2020 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अगले साल से बढ़ सकते हैं बिजली के दर, जानें क्यों काटे जा रहे हैं उपभोक्ताओं के कनेक्शन

बिजली कंपनी ने अगले साल (2021-22) का बिजली दर (टैरिफ) तय करने का आवेदन बिहार विद्युत विनियामक आयोग को देने के लिए आयोग से 31 दिसंबर तक का समय मांगा है. पहले यह आवेदन 15 नवंबर तक देने की समय- सीमा थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण बिजली कंपनी ने अतिरिक्त समय की मांग की है. आवेदन आने के बाद आयोग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा. फिलहाल बिजली दर (टैरिफ) 31 मार्च 2021 तक लागू है. नयी बिजली दर एक अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगी.

अगले साल बिजली दर में 10 से 25 फीसदी बढ़ोतरी!

सूत्रों का कहना है कि बिजली कंपनी अगले साल बिजली दर (टैरिफ) में 10 से 25 फीसदी बढ़ोतरी का आवेदन देने की तैयारी कर रही है. हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय बिहार विद्युत विनियामक आयोग का होगा. राज्य में लगातार दो साल 2019-20 और 2020-21 में बिजली दर में बढ़ोतरी नहीं की गयी है. 2020-21 में ताे आम उपभोक्ताओं के लिए मीटर रेंट खत्म कर दिया गया था, साथ ही 10 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गयी थी.

प्रक्रिया का होता है पालन

बिहार विद्युत विनियामक आयोग के सूत्रों का कहना है कि बिजली दर निर्धारित करने के लिए बिजली कंपनी के आवेदन पर आयोग गहन अध्ययन करता है. इसमें कई मानकों का ध्यान रखा जाता है. साथ ही आमलोगों से राय मांगी जाती है. जगह-जगह कोर्ट लगाकर जन सुनवायी की जाती है. सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आयोग अपना निर्णय देता है.

Also Read: Patna metro: बिहार में मेट्रो की तैयारी जोरों पर, बिजली मुहैया कराने टेंडर जारी, जानें कब तक पूरा होगा काम
बिजली बिल जमा नहीं करने पर कटने लगे कनेक्शन

बिजली कंपनी ने बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ राज्यभर में कार्रवाई शुरू कर दी है. बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं. वहीं बिजली बिल जमा करने के लिए कंपनी ने रविवार को छुट्टी के दिन भी बिलिंग काउंटर खुलवाया है. वहां कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी सभी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. इसका मकसद काउंटर पर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की सुविधा देना है.

ऑनलाइन बिल जमा करने पर छूट

कंपनी के सूत्रों का कहना है कि बिजली बिल के आउटस्टेंडिंग अमाउंट को तय समयसीमा तक जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है. हालांकि, बिजली बिल जमा करने के लिए कंपनी ने ऑनलाइन भी व्यवस्था की है. समय पर ऑनलाइन बिल जमा करने वालों को ढाई फीसदी और काउंटर पर जमा करने वालों को डेढ़ फीसदी की छूट मिलती है.

Posted by: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन