Bihar News: शिक्षा विभाग ने 61 शिक्षकों को किया बर्खास्त, 264 हुए निलंबित, 500 से ज्यादा पर मंडरा रहा खतरा

Updated:
विज्ञापन

bihar teacher

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही 264 शिक्षकों को निलंबित भी किया है. इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मंच गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार राज्य के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. शिक्षा विभाग की जांच में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन लिया है. जांच में दोषी मिलने वाले 61 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ 264 शिक्षक निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही, विभागीय आदेश नहीं मानने पर और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण की गई है. हालांकि, राज्य के सरकारी विद्यालयों से गैरहाजिर, शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाही तथा विभागीय आदेश नहीं मानने वाने 556 शिक्षकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है.

विज्ञापन

पांच सौ से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने राज्य के 61 शिक्षकों को बर्खास्त किया है. वहीं 264 शिक्षकों को निलंबित किया है. 273 शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी के हस्ताक्षर के बाद सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है.

गूगल शीट में उपलब्ध कराने का निर्देश

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा गया है कि सभी जिलों में शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई एवं बर्खास्तगी का अद्यतन आंकड़े शिक्षा विभाग के गूगल शीट में उपलब्ध कराएं. दरअसल, शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई एवं बर्खास्तगी के संबध में समीक्षा विभाग के स्तर पर की जाती है.

गूगल शीट-2 में अपूर्ण सूचना

गूगल शीट में सभी जिलों से शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन, विभागीय कार्रवाई एवं बर्खास्तगी की सूचना भी सभी जिलों से मांगी गई है. इसका अनुश्रवण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी विभाग द्वारा किया जाता है. अधिकतर जिलों द्वारा गूगल शीट-2 में अपूर्ण सूचना अंकित की गई है. प्रदेश के अररिया, जमुई, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल एवं सीवान द्वारा गूगल शीट में कोई भी आंकड़ा अंकित नहीं किया गया है.

Also Read: मुजफ्फरपुर और दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजधानी जाने के लिए मिल रहा कंफर्म टिकट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन