Bihar News: दरभंगा एनएच को केंद्र सरकार की मिली मंजूरी, इस शहरों का सफर होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा जिले में सड़क के रखरखाव के लिए केंद्र सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है.

Bihar News दरभंगा जिले में सड़क के रखरखाव के लिए केंद्र सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है. इससे दरभंगा होकर गुजरने वाले कई शहरों का रास्ता आसान होगा

विज्ञापन

Bihar News दरभंगा की सड़कों का बेहतर रख रखाव के लिए केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. केंद्र सरकार ने NH-527E (0.0KM से 27.850KM) के रखरखाव के लिए अपनी तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है. रखरखाव संबंधित कार्य दरभंगा मुख्यालय के हजमा चौक से कुम्हिया चौक, बहेरी (दरभंगा) तक किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरभंगा में इस परियोजनाओं को पूरा करने में रू 28975867.00/- (दो करोड़ नवासी लाख पचहत्तर हजार आठ सौ सड़सठ रूपये मात्र) की रू खर्च होंगे. केंद्र सरकार ने इस राशि को अपनी स्वीकृति प्रदान की है.

इस परियोजना के तहत, सड़क के गड्ढों को भरने और पैच मरम्मत के माध्यम से सड़क के रखरखाव को सुनिश्चित किया जाएगा. इसके साथ ही परियोजना के माध्यम से सड़क सुरक्षा में सुधार भी सुनिश्चित किया जाएगा. परियोजना के अंतर्गत रेट्रो-रिफ्लेक्टराइज्ड यातायात संकेत, सड़क चिह्नांकन का भी प्रावधान किया गया है.

उक्त पथ के नवीनीकरण से न केवल दरभंगा एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा. साथ ही समस्तीपुर के रोसड़ा से दरभंगा की यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी.

उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “दरभंगा जिले में सड़क रखरखाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति से राज्यवासियों को खासा लाभ मिलेगा. इसके लिए हम केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. जिन्होंने राज्य द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए परियोजना को मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें.. Train News: गया से रांची को चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम और ट्रेन का टाइम और शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन