Bihar News: NH पर टोल टैक्स से प्रतिमाह 6000000000 की वसूली, फिर भी NH की हालत खराब, कौन जिम्मेदार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jul 2025 9:28 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में नेशनल हाईवे (NH) से हर महीने लगभग 600 करोड़ रुपये टोल टैक्स वसूले जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश एनएच की हालत जर्जर बनी हुई है. कई सड़कें वर्षों से अधूरी हैं. इस वजह से लोगों को भारी असुविधा और हादसों का सामना करना पड़ रहा है.
Bihar News, कृष्ण कुमार/ पटना: बिहार में नेशनल हाइवे पर दौड़ने वाली गाड़ियों से प्रति माह करीब छह सौ करोड़ रुपये की टौल टैक्स वसूल हो रही है. बावजूद इसके कई एनएच की हालत खस्ता है. कई सालों से ऐसी सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है. इस कारण सड़कों में गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं. खराब सड़कों का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं. लोगों को आवागमन में अब भी असुविधा है.
हाल ही में इस्ट-वेस्ट कोरिडोर के तहत गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर स्थित डुमरिया घाट पुल के समानांतर नये निर्माणाधीन पुल के स्लैब में फिर से दरार आ गया. इस कारण गंडक नदी पर इस पुल को फिर से बनाने के लिए नये सिरे तैयारी की जायेगी. इस पुल का निर्माण अधूरा होने से इस्ट-वेस्ट कोरिडोर के इस हिस्से में एक बार फिर आवागमन की समस्या जस की तस रह गयी है.
शिलान्यास के करीब 24 साल बाद भी अधूरा
सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरपुर-दरभंगा-पूर्णिया एनएच-27, मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच-80, जमुई और बांका जिले में एनएच-333ए, हाजीपुर-छपरा एनएच-19 जैसी सड़कों की हालत अच्छी नहीं है. इन सड़कों की मरम्मत तो कई साल से हो रही है, लेकिन अब भी हाल बुरा है. सड़कें कई जगह जर्जर होने के कारण लोगों को यात्रा में लंबा समय लग रहा है.
इस समय भी इन सड़कों को बेहतर करने का काम हो रहा है, लेकिन लोग असुविधा होने के बावजूद टोल टैक्स दे रहे हैं. इसके साथ ही बिहपुर-वीरपुर एनएच-106 और महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया एनएच-107 का निर्माण भी इन सड़कों के शिलान्यास के करीब 24 साल बाद भी अधूरा है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एनएच-27 का 274 किमी लंबाई में हो रहा मरम्मत
सूत्रों के अनुसार एनएच-27 का करीब 274 किमी लंबाई में मरम्मत की जिम्मेदारी शीराज प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गयी है. इस सड़क को बेहतर करने का काम पहले भी हो रहा था और अब भी हो रहा है, लेकिन काम तय समयसीमा में पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही. अब हालत यह है कि इतनी बड़ी लंबाई में इस महत्वपूर्ण सड़क को खराब होने से करीब आधा दर्जन जिला के लोगों को आवागमन में अब भी असुविधा हो रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 96 घंटे तक फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










