बिहार MLC चुनाव: 187 उम्मीदवारों के बीच होगी टक्कर, जानिए किन सीटों पर उतरे कितने चेहरे

Updated at : 22 Mar 2022 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार MLC चुनाव: 187 उम्मीदवारों के बीच होगी टक्कर, जानिए किन सीटों पर उतरे कितने चेहरे

विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 200 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनमें तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये थे. नाम वापसी के बाद पटना निर्वाचन क्षेत्र में छह, नालंदा में पांच, गया सह जहानाबाद सह अरवल में पांच, औरंगाबाद में आठ उम्मीदवार मैदान में है.

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के नामांकन के बाद सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है. अब परिषद की 24 सीटों पर 187 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जिन निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है, उनमें पटना निर्वाचन क्षेत्र में एक, रोहतास सह कैमूर में एक, सीवान में एक, मुजफ्फरपुर में एक, मुंगेर सह जमुई सह लखीसराय सह शेखपुरा में तीन, पूर्णिया में एक और कटिहार में दो प्रत्याशी शामिल हैं. विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 200 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनमें तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये थे.

नाम वापसी के बाद पटना निर्वाचन क्षेत्र में छह, नालंदा में पांच, गया सह जहानाबाद सह अरवल में पांच, औरंगाबाद में आठ, नवादा में 11, भोजपुर सह बक्सर में दो, रोहतास सह कैमूर में नौ, सारण में आठ, सीवान में आठ, गोपालगंज में छह, पश्चिम चंपारण में सात, पूर्वी चंपारण में सात, मुजफ्फरपुर में छह, वैशाली में छह, सीतामढ़ी सह शिवहर में पांच, दरभंगा में 13, समस्तीपुर में आठ, मुंगेर सह जमुई सह लखीसराय सह शेखपुरा में 13, बेगूसराय सह खगड़िया में 12, सहरसा सह मधेपुरा सह सुपौल में 14, भागलपुर सह बांका में सात मधुबनी में छह, पूर्णिया सह अररिया सह किशनगंज में सात और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

तेजस्वी यादव ने हमारा अपमान किया : रमई

रमई राम ने कहा कि राजद में लालू प्रसाद के रहते हमें काफी इज्जत मिली. नौ बार जीते हैं, पर आज तेजस्वी ने हमारा अपमान किया. हमें बुलाकर बैठाया और फिर मिला भी नहीं. ऐसा नेता कभी सीएम नहीं बनेगा.

सीएम के साथ मजबूती से खड़े हैं : मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े हैं और आगे भी रहेंगे. हम एनडीए के सहयोगी हैं और एक सीट पर हमारी लड़ाई है, क्योंकि यह सीट हमारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन