Bihar News: AC-किचन-ट्रीटेड वॉटर से लेकर हाई-क्वालिटी लाइटिंग तक, विधायकों के लिए बने नए 5-स्टार बंगले में क्या-क्या है खास

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Nov 2025 9:24 AM

विज्ञापन

पटना में विधायकों के लिए बना बंगला

Bihar News: पटना में नई सरकार के गठन से पहले विधायकों के लिए बनाए गए 246 शानदार बंगलों की चर्चा जोरों पर है. करीब एक करोड़ की लागत से तैयार ये 5-स्टार जैसी सुविधाओं वाले डुप्लेक्स, आने वाले माननीयों के लिए नए ‘विधायक नगर’ की तस्वीर पेश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले पटना में विधायकों और मंत्रियों के आवास को लेकर बड़ी तैयारी की गई है. 20 नवंबर को आयोजित शपथ समारोह के साथ ही नई सरकार का कार्यकाल शुरू होगा. लेकिन उससे पहले माननीयों के लिए तैयार किए गए 246 आधुनिक बंगलों की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. ये बंगले न सिर्फ आकार-प्रकार में बड़े हैं, बल्कि 5-स्टार होटल जैसी सुविधाओं से भी पूरी तरह लैस हैं.

4300 स्क्वायर फीट का डुप्लेक्स, कीमत करीब एक करोड़

हर विधायक के लिए बनाए गए इन डुप्लेक्स बंगलों का कारपेट एरिया 4300 स्क्वायर फीट है. एक बंगले पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. यदि आम नागरिक इसी लोकेशन पर किराये पर रहना चाहे, तो न्यूनतम लागत 50 हजार रुपए महीने से कम नहीं होगी. सरकार ने इन आवासों को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन कराया है, जिसमें हर फ्लोर पर विशेष वास्तु और सुविधा का ध्यान रखा गया है.

मंत्रियों के लिए अलग से 20 सेट बंगले

विधायकों के लिए 246 बंगले तैयार किए गए हैं. जबकि सभी मंत्रियों के लिए 20 विशेष बंगले गर्दनीबाग क्षेत्र में अलग से बनाए गए हैं. इनमें तीन बंगले- ट्रांजिट 01, 02 और 03 रिजर्व रखे गए हैं ताकि इमरजेंसी में तुरंत आवास मुहैया कराया जा सके.

आर-ब्लॉक के आसपास बसा पूरा ‘विधायक नगर’

सभी बंगले पटना के आर-ब्लॉक और आसपास के इलाके में फैले हुए हैं. 158 बंगले सर्किट हाउस के पीछे बने हैं, जबकि बाकी परिसर बीजेपी कार्यालय और हाईकोर्ट के आसपास स्थित हैं. हर बंगले में खूबसूरत लाइटिंग, वृहद खिड़कियां, जालीदार खिड़कियां और आकर्षक इंटीरियर बनाए गए हैं.

बंगले की संरचना, जानिए तीन मंजिलों की पूरी कहानी

ग्राउंड फ्लोर

  • गेस्ट रूम
  • ऑफिस रूम
  • पीए का रूम
  • डाइनिंग रूम
  • किचन + मिनी किचन
  • बड़ा हॉल
  • दो टॉयलेट और एक बाथरूम

यह फ्लोर मुख्य रूप से आने वाले लोगों के स्वागत और दफ्तरनुमा गतिविधियों के लिए डिजाइन किया गया है.

फर्स्ट फ्लोर

  • दो बेडरूम
  • एक मास्टर बेडरूम
  • पूजा रूम
  • तीनों बेडरूम से जुड़ा ड्रेसिंग और बाथरूम
  • ओपन टेरेस
  • बालकनी
  • फैमिली लाउंज

सेकेंड फ्लोर

  • दो छोटे रूम
  • छोटा किचन
  • टॉयलेट और बाथरूम
  • छत पर दो पानी की टंकियां और लोहे की सीढ़ियां

पानी, बिजली और सुरक्षा- हर सुविधा हाई-टेक

बंगले में 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. हर परिसर में 20 हजार लीटर का भूमिगत जलाशय बनाया गया है और बरसाती पानी के निकासी की अलग व्यवस्था है. बिजली की बात करें तो हर बंगले में थ्री-फेज कनेक्शन, 2500 यूनिट मुफ्त बिजली, दो स्प्लिट AC, 17 पंखे, 53 LED बल्ब, मॉड्यूलर किचन और हाई-क्वालिटी लाइटिंग दी गई है.

83 स्टूडियो अपार्टमेंट और कम्युनिटी जोन भी तैयार

दरोगा राय पथ में छह मंजिला हॉस्टल भी बन रहा है, जिसमें 83 स्टूडियो अपार्टमेंट होंगे. इन अपार्टमेंट्स में बेडरूम, लिविंग रूम, बाथरूम और मिनी किचन शामिल होगा. इसके अलावा कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, कैंटीन और कम्युनिटी सेंटर भी विकसित किए जा रहे हैं. बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों के लिए इतनी बड़े पैमाने पर आधुनिक आवास तैयार किए गए हैं.

Also Read: नीतीश की शपथ के लिए गांधी मैदान में दो विशाल मंच तैयार, लग्जरी होटलों में 250 से अधिक कमरे बुक, राजभवन में स्पेशल दावत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन