बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी, सम्राट चौधरी को पटना तो विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर की कमान, देखें पूरी लिस्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Jan 2026 8:04 PM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की तस्वीर

Nitish Government: बिहार सरकार ने जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है. नई व्यवस्था के तहत सम्राट चौधरी को पटना और विजय कुमार चौधरी को नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. पढ़िए किस मंत्री को किस जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

विज्ञापन

Nitish Government: बिहार सरकार ने जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है. इस सूची के तहत राज्य के कुल 25 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करने के लिए लिया गया है.

अधिसूचना के मुताबिक यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. अगली सूचना तक यह व्यवस्था जारी रहेगी. इसके साथ ही पहले जारी की गई प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द कर दिया गया है. यानी अब जिलों में नई व्यवस्था के तहत ही निगरानी और समीक्षा होगी.

प्रभारी मंत्रियों का क्या होगा काम?

सरकार ने साफ किया है कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी होंगे. वे जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. योजनाओं की निगरानी करेंगे. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि योजनाएं समय पर और सही तरीके से पूरी हों.

इसके अलावा प्रभारी मंत्री कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी नजर रखेंगे. सरकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा होगी. प्रशासनिक कामकाज में आ रही समस्याओं को भी वे सीधे अधिकारियों के सामने उठाएंगे. आम लोगों से जुड़ी शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

सम्राट चौधरी को पटना की मिली जिम्मेदारी

नई सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. राजधानी पटना की जिम्मेदारी मिलने को अहम माना जा रहा है. वहीं विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है.

प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट

विजय कुमार चौधरी बने नालंदा के प्रभारी मंत्री

इसके अलावा विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सरकार ने अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों का प्रभार सौंपा है.

सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी. योजनाओं की मॉनिटरिंग बेहतर होगी. जिलों में अफसरों की जवाबदेही भी बढ़ेगी. प्रभारी मंत्री समय-समय पर अपने जिले का दौरा करेंगे. वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे. अगर किसी योजना में देरी या लापरवाही पाई जाती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन