पागल कौन...'विकास' या 'तेजप्रताप'! पढ़िए क्या है पूरा मामला और किसने किसे क्या कहा...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jun 2021 5:06 PM
बिहार में 'पागल' पर राजद और जदयू आमने सामने हो गई है. दोनों ने इसको लेकर अपने अपने तरह से तर्क दिए हैं.
पटना. बिहार में ‘पागल’ पर राजद और जदयू आमने सामने हो गई है. दोनों ने इसको लेकर अपने अपने तरह से तर्क दिए हैं.
दरअसल, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव राजधानी पटना में हुई बारिश के बाद की स्थिति का एक वीडियो बिहार विधान मंडल का सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तेजप्रताप यादव बिहार की सरकार और उसके काम को पागल विकास का दर्जा देते हुए लिखा है कि बिहार विधानमंडल परिसर में डबल इंजन वाली सुशासनी नाव पर हिचकोले खाता “पागल विकास”..! तेजप्रताप के इस ट्वीट के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है. सत्तारुढ़ दल के नेता ने तेजप्रताप पर पलटवार किया है.
जदयू (JDU) के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजप्रताप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसको विकास की समझ नहीं होगी, उसके लिए विकास पागल तो हो ही जाएगा. यह बयान तेजप्रताप यादव के परिवार की सभ्यता को बताने के लिए काफी है. संजय सिंह ने कहा कि ये वो लोग हैं, जो पीएम मोदी को भी नहीं छोड़ते हैं. इनके जैसे लोगों के कारण ही राजनीति का स्तर निरंतर गिर रहा है. वैसे जो लोग जिस प्रकार के होते हैं उनको पूरी दुनिया भी उसी प्रकार दिखती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










