ePaper

Bihar Land Survey: अब कैथी लिपि को आसानी से समझ पाएंगे भूमि मालिक, विभाग के इस कदम से मिलेगी बड़ी राहत

Updated at : 07 Dec 2024 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Land Survey

Bihar Land Survey

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वेक्षण के दौरान उन रैयतों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा जिनके कागजात कैथी लिपि में थे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) ने इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है जिससे लोगों को बड़ी राहत होगी.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार में 20 अगस्त से जारी जमीन सर्वेक्षण में पाया गया कि कैथी लिपि में लिखे गए पुरानी जमीन के दस्तावेजों को पढ़ने और समझने में काफी परेशानी हो रही थी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) ने इस समस्या का हल ढूंढ़ लिया है. 5 दिसंबर को विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने इससे संबंधित एक बुक लांच किया. इस बुक से उन भूमि मालिकों को फायदा होगा जिनकी जमीन के कागज कैथी लिपि में हैं.

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं किताब

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किताब लांच करते समय कहा था कि हम लोगों को जमीन सर्वे के दौरान आ रही परेशानियों से वाकिफ है. सरकार ने नियम में भी बदलाव किया है. उन्होंने बताया कि किताब को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. कई ऐसे मामले आ रहे थे जिससे पता चल रहा था कि लोगों से काम के पैसे लिए जा रहे थे. उनको ठगा जा रहा था. सरकार के इस कदम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस काम के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के शिक्षकों और छात्रों की मदद ली गई थी.

सात जिलों में चलाया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सात जिलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. सारण, मुंगेर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीवान और जमुई में फिलहाल ट्रेनिंग दी जा रही है. विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में भी ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है. बिहार सरकार के इस कदम से राज्य के सभी वैसे रैयतों की टेंशन दूर होगी जिनके पास भू-स्वामित्व से संबंधित पुराने डाक्यूमेंट्स कैथी लिपि में लिखे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर, पटना मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन