पटना में भाइयों ने पेशेवर किडनैपर की तरह किया अपहरण, उधार का पैसा नहीं लौटाना पर युवकों को किया अगवा

Updated at : 24 Mar 2025 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar kidnapping-news

अपहरण (सांकेतिक)

Patna News: पटना में उधार का पैसा वापस नहीं करने पर भाइयों ने युवकों को अगवा कर लिया. दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पुलिस ने छापेमारी करके युवकों को बरामद किया.

विज्ञापन

Patna News: पटना में पैसा नहीं लौटाने पर अपहरण के अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पुलिस ने पत्रकार नगर थाने से अगवा हुए युवक को बरामद कर लिया और दो आरोपित भाइयों को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरे मामले में कंकड़बाग थाने के शिवाजी पार्क के गेट के पास से अगवा हुए एक युवक को पुलिस ने छापेमारी करके सुरक्षित बरामद किया है. युवक को तीन भाइयों ने बंधक बनाकर उसके बैंक खाते से 75 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए.

पटना में दो भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को अगवा किया

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहृत युवक को बरामद करके दो आरोपित भाइयो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से पल्सर बाइक भी बरामद की गयी है. सदर एएसपी अभिनव ने बताया कि बीते शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर रोड स्थित आस्था भवन के पास से एक युवक को चार से पांच लोग जबरदस्ती कार में बैठा कर कहीं ले गये हैं. उसके साथ मारपीट भी कर रहे थे.

ALSO READ: बिहार में जमीन की जमाबंदी में हो रहे खेल से चौंकी सरकार, रजिस्टर-2 में हेराफेरी की अब होगी सख्ती से जांच

पुलिस को मिला बदमाशों का लोकेशन

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम बना कर छानबीन शुरू की. छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि कार सवार युवक को बैठा कर हाउसिंग कॉलोनी, भूतनाथ रोड ले गये. पुलिस ने जब तकनीकी जांच शुरू की तो अपहरणकर्ताओ का लोकेशन हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक मकान में मिला.

छापेमारी में युवक बरामद, दो गिरफ्तार

अपराधियों का लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी करके गया के मऊ निवासी दो भाई देवराज और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घटना मे शामिल तीन अन्य अपराधी बरेजा कार लेकर फरार हो गये. मकान के एक कमरे से अपहृत युवक ओम भारती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. ओम मूल रूप से पटना के आरपीएस मोड़ का रहने वाला है.

क्या है मामला…

मिली जानकारी के अनुसार ओम भारती की पत्नी असम के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं. गिरफ्तार दोनों भाई स्टूडेंट हैं और पढ़ाई करते हैं. दोनों वर्तमान में हाउसिंग कॉलोनी में रह रहे हैं. पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों ने ओम को 70 हजार रुपये दिये थे. पैसा मांगने पर ओम बार-बार टालमटोल कर रहा था. बार-बार पैसा मांगने के बावजूद जब ओम ने पैसा नही लौटाया, तो दोनों भाइयो ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके अपहरण की योजना बनायी. इसके बाद ओम को देवराज ने बहला-फुसलाकर पत्रकार नगर थाने के विजय नगर के पास बुलाया.

जबरन कार में बैठाकर ले गए थे अपराधी

जैसे ही ओम वहां पहुंचा, दोनों भाइयो ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए उसे ब्रेजा कार में बैठा लिया. फिलहाल इस मामलें में तीन लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कार का नंबर का पता चल चुका है.

दूसरा मामला- पैसा नहीं लौटाने पर युवक को अगवा किया, तीन गिरफ्तार

वहीं दूसरा मामला कंकड़बाग थाने के शिवाजी पार्क के गेट के पास लेन-देन के विवाद में युवक सुजीत कुमार से मारपीट कर उसे बाइक पर जबरन बैठा कर फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचशिव मंदिर के पास छापेमारी करके इस घटना में शामिल तीन भाइयों-गौतम प्रकाश, विक्की कुमार और संजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उनसे एक बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किये गये.

अगवा करके 75 हजार ट्रांसफर करवाये

सुजीत नालंदा के चंडी का निवासी है. यहां कुरथौल में वो रहता है. गिरफ्तार गौतम व उसके दो भाई कंकड़बाग में रहते हैं. पकड़ने के बाद तीनों भाइयों ने सुजीत से 75 हजार ट्रांसफर करवाये. इसके बाद सुजीत के मोबाइल से उसके मालिक से और रकम की मांग की जा रही थी. आरोपितों का कहना है कि तीन लाख रुपये बकाया थे. सुजीत का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है. सदर एएसपी का कहना है कि पौजी स्कीम और रेपिड मार्केटिंग मे करोड़ों की हेराफेरी की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन