बिहार में मौसम का यू-टर्न, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी कनकनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. 24 जनवरी के 6.9°C के साथ सबौर सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और सुबह-शाम कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. इससे आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पछुआ हवा और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

कोहरा और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने बताया कि राज्य में सुबह और देर शाम के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की स्थिति जारी रहेगी. इसके साथ ही, अगले दो दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश भागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. दिन के समय आंशिक धूप खिलने से राहत मिल सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अनुमान

आगामी 26 जनवरी तक के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 14 डिग्री के बीच रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पछुआ हवाओं के कारण कनकनी का अहसास बना रहेगा. इससे रात और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

तापमान के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भागलपुर का सबौर का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री तक गिर गया. राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया. इसमें 0.6 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई. गया में 9 डिग्री के साथ 0.6 डिग्री की गिरावट देखी गई. मुजफ्फरपुर में 12.5 डिग्री, पूर्णिया में 11.7 डिग्री, समस्तीपुर में 8.2 डिग्री और राजगीर में पारा 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें: नाम के समाजवादी नेताओं ने डुबोई RJD की लंका, विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन