Bihar Ka Mausam: अगले 48 घंटों के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jan 2026 1:31 PM

विज्ञापन

बिहार में कोल्ड डे को लेकर 48 घंटों के लिए चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का डबल अटैक जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों के लोगों को अलर्ट कर दिया है. मौसम विभाग की तरफ से कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. दिन और रात के तापमान में कुछ खास अंतर नहीं रह रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. विभाग की तरफ से कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. साथ ही जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

इन जिलों में विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 जनवरी को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

12 जनवरी को मौसम विभाग ने अररिया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान घने कोहरे का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ेगा.

बिहार में अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम बिगड़ने को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि हिंद महासागर में बन रही गंभीर चक्रवात की मौसमी दशाएं, आसमान में जेट स्ट्रीम और हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है. इसके प्रभाव से बिहार अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे में डूबा रहेगा. साथ ही अगले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं.

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?

शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में खूब बर्फीली हवा चली. बक्सर और मुंगेर में भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी. छपरा, पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा और अरवल में कोल्ड डे दर्ज दर्ज किए गए. शुक्रवार को बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग के न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 40 मीटर वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में रहा.

Also Read: Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज की रफ्तार पड़ी धीमी, सख्ती के बावजूद इतने आवेदन लंबित, 14 जनवरी है डेडलाइन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन