Bihar Cold Day Alert: बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे का डबल अलर्ट, 3 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Dec 2025 7:49 AM

विज्ञापन

कोल्ड डे की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Cold Day Alert: बिहार में पछुआ हवा के तेज होने से ठंड और बढ़ गई है. पूरे राज्य में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Cold Day Alert: बिहार में पछुआ हवा के तेज होने से ठंड और तीखी हो गई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना समेत जहानाबाद, गया, भागलपुर जैसे जिलों में विजीबीलीटि बेहद कम दर्ज की गई. कई इलाकों में विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक सिमट गई.

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले 4 से 5 दिनों तक बनी रह सकती है. इस दौरान राज्य के 10 जिलों में विशेष रूप से घने कुहासे की चेतावनी दी गई है. सुबह और देर रात सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है, वहीं रेल और हवाई यातायात पर भी असर साफ दिख रहा है.

सहरसा रहा सबसे ठंडा, तापमान में और गिरावट के संकेत

पिछले 24 घंटे में सहरसा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भागलपुर में पारा 7.6 डिग्री और गया में 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा.

पहाड़ी बर्फबारी का असर बिहार तक

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब बिहार के मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान को तेजी से नीचे गिराया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है और दिन में भी ठंड का अहसास बना हुआ है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले में निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के समय अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है. प्रशासन ने भी वाहन चालकों से फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है.

Also Read: Patna Zoo: नए साल पर पटना जू और पार्कों के बढ़े टिकट के दाम, आज से शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन