Bihar Ka Mausam: बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे बदला रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट में बताया आगे 48 घंटे तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने रिपोर्ट में बताया कि बिहार के 24 जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 14 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है. इससे यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के इन जिलों में अलर्ट

बिहार मौसम सेवा केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, बांका और भागलपुर जिलों में कोहरे की स्थिति अधिक गंभीर रह सकती है. इन जिलों के कई इलाकों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

लोगों को दी गई सलाह

कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है. कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चलाने में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे रात और सुबह के समय गाड़ी धीमी गति से चलायें और हेडलाइट का सही तरीके से उपयोग करें.

क्या है वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में हवा की दिशा और नमी बढ़ने के कारण कोहरा बनता है. फिलहाल बिहार में बन रही मौसम की स्थिति अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बनी रहने की संभावना है. अगले 48 घंटों में बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: वोटर लिस्ट के बाद अब राशन कार्ड की बारी, बिहार में 54 लाख से ज्यादा नाम काटने की तैयारी, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन