बिहार बदलाव के मुहाने पर है: दीपंकर

माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शनिवार को बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों के आंदोलन का समर्थन करने गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे और कहा कि बिहार बदलाव के मुहाने पर है.
संवाददाता, पटना माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शनिवार को बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों के आंदोलन का समर्थन करने गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे और कहा कि बिहार बदलाव के मुहाने पर है. उन्होंने कहा बदलाव का मतलब सिर्फ सत्ता का परिवर्तन नहीं है, महज कुर्सी का बदलाव नहीं है, बल्कि इसका मतलब नीतियों में बदलाव है. एनडीए की सरकार नौकरी देने वाली नहीं, नौकरी छीनने वाली सरकार है. पूरा इंडिया गठबंधन आपके आंदोलन के साथ है. उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाते हुए कहा कि नौकरी छीनने वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंके. दीपंकर ने यह भी कहा कि सरकार बिहार के आंदोलनकारी युवाओं से वार्ता नहीं करना चाहती, उलटे पुलिसिया दमन व उत्पीड़न का सहारा लेती है. यह बिहार के युवाओं के साथ घोर अन्याय है. सरकार ने अपने चरित्र का खुलासा कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




