बिहार गड़ेरिया मोर्चा का वीआइपी में विलय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 12:35 AM
वीआइपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन का वीआइपी में विलय हो गया. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने सहयोगियों के साथ वीआइपी की सदस्यता ग्रहण की.
पटना. वीआइपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन का वीआइपी में विलय हो गया. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने सहयोगियों के साथ वीआइपी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में आये लोगों का स्वागत करते हुए वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं. जिन्हें मौका नहीं मिला है उसे मौका मिले इसी सूत्र को लेकर आगे बढ़ रहा हूं. सदस्यता लेने वालों में अशोक पाल, डॉ धनजी पाल, पंकज पाल, सुधीर पाल, डॉ शंभु पाल, कृपाल पाल, लवकुश पाल, सौरव पाल, कमलेश पाल, निवास पाल, दिनकर पाल, दीपक पाल, भीम पाल, श्रीराम पाल शामिल है. मौके पर वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










