Live Updates

Bihar Flood 2022 Live: बिहार में बाढ़ की तबाही शुरू, कोसी-सीमांचल के गांवों में घुसा पानी, जानें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood 2022 Live: बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे हैं. अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा और पूर्णिया समेत कई जिलों के गांव प्रभावित हो चुके हैं. जानिये आपके इलाके में बाढ़ और कटाव के क्या हैं हालात…

विज्ञापन

पूर्णिया में रतजगा करने को मजबूर लोग

पूर्णिया में बाढ़ ने तबाही मचायी है. महानंदा एवं कनकई नदी में ऊफान है. परमान नदी का पानी भी गांवों में घुसने लगा है. लोगों के बीच अब दहशत का माहौल है. कई जगहों पर सड़क के आर-पार बाढ़ का पानी बह रहा है. ग्रामीण बाढ़ के खतरे को देखते हुए रतजगा करने को मजबूर हो चुके हैं.

महानंदा तटबंध पर विभाग कर रही निगरानी

कटिहार में महानंदा तटबंध पर विभाग कर रही निगरानी तटबंध पर ग्रामीण घास, भूसा एवं जलावन जैसे चीजों को बांध के किनारे रखने की वजह से चूहों का अड्डा बन चुका है. जिसके कारण बांध को अंदर से नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है. इसी का परिणाम वर्ष 2017 में आई प्रलयकारी बाढ़ ने लोगों को परेशान कर दिया था. जहां सरकारी राजस्व का करोड़ों रुपए का नुकसान वर्ष 2017 में हुआ था. महानंदा के जलस्तर में वृद्धि को देख प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

कटिहार में महानंदा नदी का कहर

कटिहार: महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति भयावह होते जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महानंदा नदी का जलस्तर में वृद्धि जारी था. शेखपुरा, शिकारपुर, तैयबपुर, रिजवानपुर, बीझारा, भौनगर, जाजा, सिकोड़ना, तेतलिया आदि पंचायतों के मंझोक, निस्ता, जीतवारपुर, नाजीरपुर, सबनपुर, रतनपुर, कुजीबाना, अहमदपुर, रैयांपुर पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गया है.

एसडीएम खुद कर रहीं प्रभावित इलाकों का दौरा

पूर्णिया के बायसी एसडीओ कुमारी तौसी , प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित, अंचलाधिकारी राज नारायण राजा , रौटा थाना अध्यक्ष जितेन्द्र राणा, अनगढ़ थाना अध्यक्ष पृष्ठभूमि पासवान लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.अंचलाधिकारी राज नारायण राजा ने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम प्रखंड क्षेत्र में कार्य कर रही है. इसके पास तीन मोटरबोट है तथा पहले से एक अंचल में मोटर बोट है. जरूरत के हिसाब से राहत शिविर भी खोला जायेगा. उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी से जूझने नहीं दिया जायेगा.

लोकमानपुर में कटाव के मुहाने पर  आंबेडकर चौपाल

भागलपुर: लोकमानपुर में भीषण कटाव होने से कटाव का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि अंबेडकर चौपाल कटाव की जद में आ गया है. अविलंब युद्ध स्तर पर कटाव को रोकने का मुकम्मल प्रयास नहीं किया गया तो जल्द ही आंबेडकर चौपाल ध्वस्त होकर कोसी में समा जायेगी. सीओ निशांत कुमार ने बताया कि कटाव का स्थल निरीक्षण कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट की जायेगी. कटाव से जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद दी जायेगी.

भागलपुर के खरीक में बाढ़ की तबाही

भागलपुर के खरीक में बाढ़ की तबाही शुरू हो गयी है. कोसी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में कटाव की रफ्तार तेज हो गयी है. सिहकुंड और लोकमानपुर में भीषण कटाव शुरू हो गया है. कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि कई लोग अपने घरों को तोड़कर खुद हटा रहे हैं. लोकमानपुर में फ्लड फाइटिंग से तत्कालिक काम किया जा रहा है जो कटाव रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. वहीं सिहकुंड में कटाव की विभीषिका से जूझ रहे लोगों को बचाने के लिए अब तक कोई मुकम्मल प्रयास नहीं किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola