बिहार चुनाव से पहले जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, फिर बढ़ते क्राइम पर NDA सरकार को घेरा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Jul 2025 7:13 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान और जेपी नड्डा

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को नई दिल्ली में बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से उनके निवास पर भेंट की. मुलाकात के बाद चिराग ने पटना में हुई फायरिंग की घटना को लेकर ट्वीट करते हुए बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राज्य की पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक के बाद चिराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक बार फिर बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला.

लोगों में भय का माहौल- चिराग

चिराग ने हाल ही में पटना के पारस अस्पताल में हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने चिंता जताई कि राज्य में हत्या और आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है.

चिराग पासवान ने ट्वीट में लिखा, “बिहार में कानून व्यवस्था अब एक गंभीर चुनौती बन चुकी है. रोजाना हत्या और अपराध की खबरें आ रही हैं. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. प्रशासन की निष्क्रियता चौंकाने वाली है.”

कानून या पुलिस का कोई खौफ नहीं

चिराग पासवान ने पारस अस्पताल के भीतर हुई फायरिंग को लेकर कहा कि यह घटना दर्शाती है कि अपराधियों को अब कानून या पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. चिराग ने उम्मीद जताई कि राज्य प्रशासन जल्द ही ठोस और सख्त कदम उठाकर हालात पर काबू पाएगा.

विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए चिराग

जेपी नड्डा से मुलाकात करने चिराग पासवान दोपहर को उनके आवास पहुंचे थे. सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान चिराग ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर जल्द निर्णय लेने की बात कही. साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध पर भी चिंता व्यक्त की.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार चुनाव पर पूरा फोकस

चिराग अब बिहार की राजनीति पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं. वे लगातार राज्य के अलग-अलग जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं. बीते दिनों वे आरा, छपरा और राजगीर में जनसभाएं कर चुके हैं और 19 जुलाई को मुंगेर में उनकी बड़ी रैली होने वाली है.

हाल ही में पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या और मुजफ्फरपुर की एक रेप पीड़िता की मौत को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया था. चिराग के इन हमलों से सहयोगी दल जेडीयू के भीतर असहजता की स्थिति बन गई है.

इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वे पर आया सबसे बड़ा अपडेट, 1990 से 1995 तक के बीच के 50 लाख से दस्तावेज इस माह के अंत तक होंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन