Bihar Election 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर आ रहे बिहार, इस जिले में होगी जनसभा

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi

Bihar Election 2025 : रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम है. इसको लेकर स्थल निरीक्षण किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : पटना. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारियां जोरों पर है. प्रधानमंत्री एक बार फिर बिहार आ रहे हैं. रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम है. इसको लेकर स्थल निरीक्षण किया गया है. रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों ने बिक्रमगंज के करियवा बाल, पटेल महाविद्यालय घोसिया खुर्द, वरना मोड़ सलेमपुर, जमुआ खेल मैदान सहित गोडारी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम मोदी की सभा को लेकर दिशा-निर्देश

प्रधानमंत्री का रोहतास जिले में इस बार कार्यक्रम है. ऐसे में रोहतास जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है. डीएम-एसपी ने उक्त स्थल पर ही अधिकारियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से समीक्षात्मक रूप से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने सभा स्थल, मंच एवं हेलीपैड के निर्माण के लिए भी बारीकी से निरीक्षण किया. उक्त स्थलों पर पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे की मजबूती के लिए बैरिकेडिंग, मंच स्थल, वाहन पड़ाव, समतलीकरण सहित अन्य सभी तैयारियां की जानी हैं. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ पर नज़र रखने के उद्देश्य से चयनित स्थल के चारों ओर वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा.

करोड़ों रुपये की राशि की योजनाओं से उम्मीद

चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं की सौगात देकर गए हैं और अब उनके फिर बिहार आने की तैयारी है. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा काराकाट विधानसभा के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सौगात की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं- सड़क, पुल, पुलिया आदि से संबंधित कार्यों पर होने वाले खर्च से संबंधित योजनाओं की जानकारी ही नहीं देंगे, बल्कि बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कई घोषणाएं कर सकते हैं. एक अनुमान के अनुसार, उक्त कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि की घोषणा 30 मई को होने वाली है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन