ePaper

पटना का कुख्यात लुटेरा रवि पेशेंट नालंदा से गिरफ्तार, झारखंड व बंगाल समेत कई राज्यों में मचा चुका आतंक

Updated at : 27 Mar 2022 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना का कुख्यात लुटेरा रवि पेशेंट नालंदा से गिरफ्तार, झारखंड व बंगाल समेत कई राज्यों में मचा चुका आतंक

Patna Crime News: पटना जिले का कुख्यात लुटेरा रवि गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट को एसटीएफ ने नालंदा से उठाया. हुलिया बदलकर छिपा रवि गुप्ता कइ जिलों में लूट और संगीन अपराधों का आरोपित रहा है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना जिले का कुख्यात लुटेरा रवि गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट को एसटीएफ ने नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया. इसे पुलिस टीम ने 21 जून 2019 को दीघा-आशियाना रोड के पंचवटी ज्वेलरी दुकान में पांच करोड़ रुपये के गहने की लूट मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन रवि पेशेंट 18 दिसंबर 2019 को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान पापिया घोष कांड के एक अभियुक्त के साथ पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार होने में सफल रहा था.

नालंदा के सोहसराय में छिपा था रवि

लुटेरा रवि गुप्ता इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था और नालंदा के सोहसराय इलाके में छिप कर रह रहा था. लेकिन एसटीएफ को इसके संबंध में जानकारी मिल गयी और काफी मशक्कत के बाद सिविल ड्रेस में रहे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया. इसने अपनी पहचान को छिपाने की कोशिश की. उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था. लेकिन पुलिस के पास इसकी फोटो के साथ ही अन्य जानकारी थी और इसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कई संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया

सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ ने रवि गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट को पटना पुलिस के हवाले कर दिया है. उसके खिलाफ पीरबहोर थाने में सिविल कोर्ट से भागने, राजीव नगर थाने में पंचवटी ज्वेलर्स में हुई पांच लाख के गहने की लूट, आलमगंज थाने में आर्म्स एक्ट, बाइपास थाने में लूट आदि समेत सात संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के मामले में केस दर्ज हैं. इसने पंचवटी ज्वेलर्स में अपने गैंग के साथ लूट करने के पहले 2018 में रामकृष्णा नगर इलाके में डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

Also Read: VIDEO: ‘दारू पीये थे…’ कहने के बाद चली गयी युवक की जान, भागलपुर में दो और संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा में भी कई बड़ी ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिया

इसके साथ ही गर्दनीबाग इलाके में डकैती के दौरान एक की गोली मार कर हत्या कर दी थी. राज ट्रेडर्स के मालिक बंटी गुप्ता की हत्या में भी इसका नाम सामने आया था. इसके अलावे इसने झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा में भी कई बड़ी ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिया है. इसकी तलाश पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस को भी है. वहां भी इसने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

एसटीएफ एसपी ने रवि गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. रवि गुप्ता मूल रूप से पटना के आलमगंज थाने के सादिकपुर इलाके का रहने वाला है. लेकिन लोग इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं. यह रवि गुप्ता, रवि पेशेंट के साथ ही नेताजी के नाम से फेमस है. यह पुलिस से बचने के लिए हुलिया बदलने में एक्सपर्ट है.पटना पुलिस की टीम इसे कई केस में रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. इसके अलावे झारखंड, पश्चिम बंगाल की पुलिस भी उससे पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर ले सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन