Bihar Corona Today: बिहार में 6393 नये कोरोना पॉजिटिव केस, 7 मौतें और, देखें अपने जिले का आंकड़ा...

Published at :13 Jan 2022 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Corona Today: बिहार में 6393 नये कोरोना पॉजिटिव केस, 7 मौतें और, देखें अपने जिले का आंकड़ा...

बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. गुरुवार को सूबे में 6,393 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. पटना में सबसे अधिक मरीज मिले. सूबे में 7 और मरीजों की मौत हुई है. देखें जिलेवार आंकड़ा...

विज्ञापन

बिहार में पिछले 24 घंटे में 6,393 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें पटना जिले में सर्वाधिक 2275 नये केस पाये गये. पटना जिले में कोरोना संक्रमण दर सर्वाधिक 23.02% है, जबकि राज्य की औसत संक्रमण दर अभी 3.51% है. इस दौरान राज्य में सात लोगों की मौत हो गयी, वहीं 3669 लोग स्वस्थ हुए. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 31,374 हो गयी हैं, जबकि रिकवरी रेट घटकर 94.34% हो गयी है. एक लाख 82 हजार 374 सैंपलों की जांच की गयी.

जिन जिलों में 100 से अधिक नये संक्रमित पाये गये हैं, उनमें भागलपुर में 273, सहरसा में 256, नालंदा में 215, बेगूसराय में 209, मुजफ्फरपुर व सारण में 192-192, मुंगेर में 191, दरभंगा में 187, गया में 179, समस्तीपुर में 162, जमुई में 133, पूर्णिया में 128, मधेपुरा व वैशाली में 118-118, सीवान में 107 व पूर्वी चंपारण में 102 नये संक्रमित पाये गये.

कटिहार व पश्चिम चंपारण जिले में 96-96, औरंगाबाद में 90, भोजपुर में 88 व 88, रोहतास व किशनगंज में 79-79, मधुबनी में 76, कैमूर में 70, लखीसराय में 62,अररिया में 59, सीतामढ़ी में 54, बांका में 52, सुपौल में 51, जहानाबाद में 49,गोपालगंज व खगड़िया में 47-47, नवादा में 44, अरवल में 42, शेखपुरा में 13 व शिवहर में आठ नये कोरोना संक्रमित पाये गये. साथ ही अन्य राज्यों के 66 लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं.

Also Read: बीकानेर एक्सप्रेस हादसा: बिहार में हेल्पलाइन नंबर जारी, यात्रियों की जानकारी भी आयी सामने

राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पाबंदियों में कोई छूट नहीं दी जायेगी. सभी जिलों में तीन दिनों तक अभियान चलाकर पाबंदियों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये गये हैं. शुक्रवार से यह अभियान चलेगा. इसके तहत सभी सड़कों, दुकानों , वाहनों, अस्पताल,पुलिस लाइन व जेल सहित सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पाबंदियों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है. साथ ही इन जगहों पर मास्क की जांच कराने का भी आदेश दिया गया है.

मुख्य सचिव आमीर सुबहानी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को भेजे निर्देश में कहा कि सभी जिलों में इसके लिए अधिकारियों की टीम गठित की जाये और गाइडलाइन को कठोरता से पालन किया जाये. मुख्य सचिव ने जांच की गयी व्यक्तियों की संख्या और उनसे वसूली गयी राशि की भी जानकारी मुख्यालय भेजने को कहा है

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन