बजट सत्र से पहले Bihar Congress में होगी राजनीतिक सर्जरी ! प्रदेश अध्यक्ष सहित इन नेताओं की जा सकती है कुर्सी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Feb 2021 3:33 PM
bihar congress news, budget 2021 : बिहार कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में बजट सत्र से पहले कई नेताओं को पद से हटा सकती है. यह फैसला बिहार चुनाव में करारी हार और संगठन को मजबूत करने के मद्देनजर लिये जाने की बात कही जा रही है.
Bihar Congress : बिहार कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में बजट सत्र से पहले कई नेताओं को पद से हटा सकती है. यह फैसला बिहार चुनाव में करारी हार और संगठन को मजबूत करने के मद्देनजर लिये जाने की बात कही जा रही है.
राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो बिहार में बजट सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी बड़े फेरबदल करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी. बता दें कि बिहार चुनाव में करारी हार के बाद ही पार्टी में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर बदलाव की मांग उठी थी.
दास कर चुके हैं दौरा- प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने निकले नये प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास अपनी रिपोर्ट बनाकर दिल्ली ले गए हैं. वे बिहार के हरेक जिलों का दौरा कर अपनी फाइनल रिपोर्ट बना चुके हैं. दास के दौरे के दौरान कई बार कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें भी हुई. राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में दास के सामने कुर्सी फेंकने का सिलसिला जारी रहा और कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने इसे अलग-अलग रूप में प्रकट किया.
ये नेता प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार- सूत्रों के मुताबिक बिहार कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के रेस में राजेश राम, कौकब कादरी और तारिक अनवर सबसे आगे है. हालांकि पार्टी कोई चौंकाने वाला नाम को भी अध्यक्ष चुन सकती है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










