Diwali 2022: सीएम नीतीश कुमार ने बेटे के साथ मनाई दिवाली, पूरे सीएम आवास परिसर को दिये से सजाया

दिवाली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे के साथ मिकर दिवाली मनाई. दोनों ने मिलकर पूरे मुख्यमंत्री आवास परिसर को दीपों से सजाया.
आज पूरे देश में दीपावली की धूम है. हर तरफ दिए और पटाखे जलाए जा रहे हैं. आम लोगों के साथ साथ राजनेता भी अपने घरों में धूम धाम से दीपावली का त्योहार मना रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस पर भी दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरे आवास को दिए से सजाया. नीतीश कुमार स्वयं ही घूम घूम कर पूरे परिसर में दिया जला रहे थे. इसके बाद सीएम आवास का पूरा परिसर दीयों की रोशनी के साथ जग मगा उठा.
दिवाली के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे भी मौजूद थे. दोनों ने मिलकर पूरे परिसर को दिए से सजाया. दिया जलाते हुए नीतीश कुमार की तस्वीरों की IPRD Bihar ने ट्विटर पर शेयर किया है.वहीं इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के वासियों की दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थी.
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग, पटना में माननीय मुख्यमंत्री @Nitishkumar ने दीप जलाया l pic.twitter.com/hoLW9vXHdi
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) October 24, 2022
नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति और खुशियों का सतरंगा प्रकाश लेकर आये तथा आपका घर सफलता की किरणों से सदा जगमगाता रहे. प्रेम,प्रार्थना,दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




