Bihar Chunav: कौन हैं प्रीति किन्नर जिस पर पीके ने जताया भरोसा, इस सीट से बनाया उम्मीदवार, NDA-RJD को देंगी कड़ी टक्कर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Oct 2025 9:19 AM

विज्ञापन

जनसुराज की प्रत्याशी प्रीति किन्नर

Bihar Chunav: 9 अक्टूबर को जनसुराज ने 51 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा सीट से थर्ड जेंडर को पीके ने उम्मीदवार बनाया, जिनकी खूब चर्चा हो रही. दरअसल, महिलाओं की आवाज उठाने और किसी भी समस्याओं को लेकर मुखर होकर अपनी बात रखने वाली प्रीति किन्नर पर पीके ने भरोसा जताया.

विज्ञापन

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. गुरुवार को जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. जिसके बाद चर्चा गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा सीट से जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है, उनकी हो रही. दरअसल, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भोरे विधानसभा सीट से प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया है.

कहां की रहने वाली हैं प्रीति किन्नर?

प्रीति किन्नर की बात करें तो, वे सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव की रहने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रीति किन्नर करीब 22 सालों से भोरे प्रखंड के कल्याणपुर में एक्टिव हैं. इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक काम और स्थानीय जुड़ाव के कारण जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाई है.

महिलाओं और लड़कियों की उठाती हैं आवाज

बताया जाता है कि प्रीति किन्नर महिलाओं और लड़कियों की आवाज उठातीं हैं. साथ ही गरीबों की समस्याओं को लेकर भी मुखर कर अपनी बात रखतीं हैं. 25 से भी ज्यादा पिछड़ी लड़कियों की उन्होंने शादी करवाई है. इसके साथ ही उनका कहना है कि जनता के सपोर्ट से ही वो राजनीति में आईं हैं. कहा जाता है कि गरीब और पिछड़े तबके के लोगों के बीच अच्छी पकड़ होने के कारण विरोधियों को कड़ी टक्कर दे सकतीं हैं.

पशुपालन से भी जुड़ीं प्रीति किन्नर

जानकारी के अनुसार, पशुपालन से भी प्रीति किन्नर जुड़ी हुई हैं. फिलहाल, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भोरे विधानसभा सीट से विधायक हैं. अगर जेडीयू की तरफ से इस बार भी सुनील कुमार को ही उम्मीदवार बनाया जायेगा, तो टक्कर दिलचस्प हो जायेगी.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कौन बने थे विधायक?

2020 के विधानसभा चुनाव में भोरे विधानसभा एनडीए से जेडीयू के खाते में गई थी. जेडीयू ने यहां से सुनील कुमार को टिकट दिया था. फिलहाल ये बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री हैं. सुनील कुमार यहां से पहली बार विधायक बने थे. सुनील कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने यहां से सीपीआई एमएल (CPI ML) के जितेंद्र पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया था. एलजेपी (LJP) ने पुष्पा देवी को यहां से चुनावी मैदान में उतारा था.

Also Read: Bihar Election 2025: एआई आधारित फर्जी खबरें फैलाने वालों की खैर नहीं, चुनाव आयोग का जानिये सख्त आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन