आज 2 बजे आएगा बिहार का नया बजट, देखिये पिछले बजट का पूरा लेखा-जोखा
सांकेतिक फोटो
Bihar Budget 2026: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव राज्य का नया बजट पेश करेंगे. इस बजट में एनडीए सरकार के 1 करोड़ नौकरी और महिला स्वरोजगार जैसे प्रमुख चुनावी वादों पर मुहर लग सकती है.
Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट पेश करेंगे. इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. चुनाव से पहले कई बड़े वादे किये गए थे, उसमें से कितने वादों को लेकर एलान होता है, ये देखना अहम होगा. बिजेंद्र यादव 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे. इसमें रोजगार, स्वरोजगार, महिला सहायता और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष फोकस रह सकता है.
सूत्रों के मुताबिक नीतीश सरकार बजट में महिलाओं को 2-2 लाख रुपए की सहायता, किसानों की आमदनी बढ़ाने और नौकरी-रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. इसके अलावा उद्योगों को बढ़ावा देने, सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की घोषनाओं पर विशेष फोकस रह सकता है.
2025-26 बजट का लेखा-जोखा
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए ऐसा बजट पेश किया था, जिसमें विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी गई थी. बजट में कुल राजस्व व्यय 2.52 लाख करोड़ रुपये रखा गया था, जो पूरे बजट का करीब 79.52 प्रतिशत था. उस बजट में सरकार का फोकस रोजमर्रा की सेवाओं, बुनियादी सुविधाओं और आम लोगों से जुड़े क्षेत्रों पर है.
बजट में सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा विभाग को मिला. शिक्षा के लिए 60964 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. इससे स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शिक्षकों की नियुक्ति, छात्रवृत्ति और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की योजनाओं को मजबूती मिली.
स्वास्थ्य विभाग के लिए 20000 करोड़ रुपये तय किए गए. इससे सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने, नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्रों के विस्तार और मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विकास के काम पर रहा था फोकस
सड़क और परिवहन के क्षेत्र में 17000 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़कों की हालत सुधरी. गृह विभाग को 17831 करोड़ रुपये मिले, इससे पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े ढांचे को मजबूत किया गया.
ग्रामीण विकास विभाग के लिए 16043 करोड़ रुपये का बजट रखा गया. इससे गांवों में सड़क, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ. ऊर्जा विभाग को 13,484 करोड़ रुपये दिए गए. इससे बिजली आपूर्ति, नए पावर प्रोजेक्ट और गांव-शहरों में निर्बाध बिजली सुनिश्चित की गई.
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग (एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग) के लिए 13000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया. इससे सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को बढ़ावा मिला.
इसे भी पढ़ें: वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जगी उम्मीद, 320 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










