Bihar Breaking News Live: नीतीश कुमार शनिवार को जायेंगे बख्तियारपुर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

नीतीश कुमार शनिवार को जायेंगे बख्तियारपुर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को जायेंगे बख्तियारपुर. जाति आधारित गणना के दूसरे चरण का कल मुख्यमंत्री वहां शुरुआत करेंगे.

जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, युवक जख्मी

बहेड़ी (दरभंगा). सिरुआ गांव में जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान अनजाने में हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया. वहां से प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच भेज दिया गया. डीएमसीएच से भी चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच भेज दिया. जख्मी स्थानीय निवासी बताया जाता है.

न लालू यादव झुके, न तेजस्वी यादव झुकेगा, डिप्टी सीएम ने सोशल साइट पर भरी हुंकार

ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बीजेपी पर लगातर हमलावर हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया, जिसमें तेजस्वी यादव जमकर बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव संघर्ष करते रहे लेकिन कभी झूके नहीं. मेरे पिता सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ते रहे तो उनका बेटा भी झुकने को तैयार नहीं है. लड़ाई लड़ते रहेंगे.

कुख्यात अपराधी सुशील, रोहन और अब्दुल सलाम हथियार के साथ पकड़े गए

गोपालगंज में पुलिस ने हथियार के साथ कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सुशील कुमार सिंह, रोहन कुमार और अब्दुल सलाम शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं. एक कट्टा, कारतूस, तीन मोबाइल, चोरी की बाइक इनके पास से मिली है. शुक्रवार (14 अप्रैल) को एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक कांड का खुलासा करते हुए इनके बारे में पूरी जानकारी दी.

राकेश पासवान के घर पहुंचे चिराग, परिजनों से की बात

भीम आर्मी के संयोजक राकेश पासवान को हाजीपुर लोकसभा अंतर्गत लालगंज विधानसभा के पंचदमिया स्थित आवास पर कल अपराधियों द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी. शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान उनके घर पंचदमिया पहुंच कर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.

सीवान में यज्ञ के दौरान चाकूबाजी

सीवान में यज्ञ के दौरान आपसी विवाद में चाकूबाजी की सूचना है. इस चाकूबाजी में तीन युवकों के घायल होने की सूचना है. एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola