Live Updates

Bihar Breaking News Live: गंगा नदी में नहाने के दौरान छात्र डूबा, कैमूर के मोहनिया में भीषण हादसा

Updated at : 07 Jul 2022 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: गंगा नदी में नहाने के दौरान छात्र डूबा, कैमूर के मोहनिया में भीषण हादसा

Bihar Breaking News Live: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:37 PM. 7 Jul 228:37 PM. 7 Jul

गंगा नदी में नहाने के दौरान छात्र डूबा

दानापुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा घाट के सामने गंगा नदी में नहाने के दौरान एक छात्र के गहरे पानी में चल गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने ही मां सविता देवी व पिता अरविंद चौरसिया समेत परिजन चीत्कार कर उठे. स्थानीय लोगों ने शव को तुरंत बरामद कर लिया.

6:54 PM. 7 Jul 226:54 PM. 7 Jul

कैमूर के मोहनिया में भीषण हादसा

कैमूर के मोहनिया के पकड़िहार गांव के बाहर भीषण हादसा हुआ है. हादसे में शराब के धंधेबाज की मौत हो गयी है. घटनास्थल से शराब का पैक बरामद हुआ है.

6:54 PM. 7 Jul 226:54 PM. 7 Jul

लालू यादव का हाल जानने दिल्ली एम्स पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय आज दिल्ली एम्स पहुंचे. लालू यादव से मिलकर स्वास्थ्य का हाल जाना. उन्होंने ने कहा कि ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है व उनके स्वस्थ व दीर्घायु की कामना है.

6:54 PM. 7 Jul 226:54 PM. 7 Jul

लालू प्रसाद को देखने दिल्ली एम्स पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस

पटना. राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में जाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिल कर उनके स्वास्थ्य का हाल लिया. उन्होंने संबंधित डॉक्टरों से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली. पशुपति पारस ने कहा कि लालू प्रसाद से उनका पुराना रिश्ता रहा है. हमलोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं.

6:54 PM. 7 Jul 226:54 PM. 7 Jul

बिहार के 6 आईएएस अधिकारी ट्रेनिंग पर जाएंगे

बिहार के 6 आईएएस अधिकारी 18 जुलाई से 12 अगस्त तक ट्रेनिंग पर जाएंगे. पटना के आयुक्त कुमार रवि का कामकाज पटना जिलाधिकारी संभालेंगे. वहीं भागलपुर के आयुक्त का काम मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त देखेंगे.

4:02 PM. 7 Jul 224:02 PM. 7 Jul

RJD नेता के घर 15 लाख की चोरी 

मधेपुरा में पूर्व मुखिया सह RJD नेता के घर 15 लाख से ज्यादा की हुई डकैती. अपराधियों ने परिवार के एकमात्र सदस्य को पीट कर किया अधमरा.

2:27 PM. 7 Jul 222:27 PM. 7 Jul

दरभंगा में ट्रेन पर पथराव 

दरभंगा में हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस की एसी बोगी पर पथराव हुआ जिसमें एक यात्री को गंभीर चोट आई है. समस्तीपुर-दरभंगा स्टेशनों के बीच हुई यह घटना, ट्रेन के दरभंगा पहुंचने पर यात्री का शुरू हुआ इलाज.

2:27 PM. 7 Jul 222:27 PM. 7 Jul

आरा में चार आरोपी गिरफ्तार 

आरा में नूपुर शर्मा के समर्थन पर बवाल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार. 7 लोगों की पुलिस ने की है पहचान. अन्य अपराधी के गिरफ़्तारी के लिए चल रही है छापेमारी.

2:27 PM. 7 Jul 222:27 PM. 7 Jul

आरसीपी सिंह ने सिंधिया को सौंपा पदभार

आरसीपी सिंह ने दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया सौंपा पदभार, इस्पात मंत्रालय का सौंपा पदभार, बुधवार को आरसीपी सिंह ने दिया था इस्तीफा.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

बेगूसराय में आग से जलकर मासूम की मौत 

बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान लगी आग. जलने से लाखों की संपत्ति राख. एक मासूम की भी हो गई मौत.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

समस्‍तीपुर में भीषण सड़क हादसा 

बिहार के समस्‍तीपुर में भीषण रोड हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्‍य लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए. स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

501 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को 501 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना करेंगे. इन एम्बुलेंस में 275 उन्नत जीवनरक्षक एम्बुलेंस और 226 बुनियादी जीवन रक्षक एम्बुलेंस शामिल है. राज्य सरकार ने इन एम्बुलेंस की इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज-02 के तहत खरीदा है.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

बांका में सड़क हादसा 

बांका जिले में बाइक सवार ने लबोखर चौक के समीप एक बिजली पोल मे टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबिक बाईक पर पीछे बैठा युवक गभीर रूप से जख्यी हो गया. दोनों युवक पजवारा से दौदा मसुरिया बांका अपने घर जा रहा था

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

दरभंगा में चार मासूम का शव बरामद

दरभंगा में चार लापता मासूम का शव हुआ बरामद, नहाने के दौरान पानी में डूबने से हुई मौत. मामले की जांच में जुटी सिंहवाड़ा थाना पुलिस.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

औरंगाबाद में सड़क हादसा 

औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस घटना में बाईक सवार अधेड़ की मौत हो गई. मृतक 52 वर्षीय सुरेश पासवान सिमरा थाना क्षेत्र के चोरहा गांव का रहने वाला था.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

औरंगाबाद में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के चपरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल किसान की पहचान सिधेश्वर सिंह के रूप में हुई है. आरोप अपने ही भतीजा पर लगा है.

11:45 AM. 7 Jul 2211:45 AM. 7 Jul

बेगूसराय में आग लगने से नवजात की मौत 

बेगूसराय में फुलवरिया थाना के लख्मीनिया बांध किनारे आग लगने से 12 झोंपड़िया हुई राख, एक नवजात की भी मौत

8:18 AM. 7 Jul 228:18 AM. 7 Jul

24 घंटे में मिले कोरोना के 309 नए मामले 

बिहार में कोरोना के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. अगर 24 घंटों की बात करें तो बिहार में कोरोना के 309 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1389 पहुंच गई. प्रदेश के लगभग हर जिले में संक्रमण फ़ैल चूका है, जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

8:18 AM. 7 Jul 228:18 AM. 7 Jul

पटना में कोरोना के 137 नये केस

पटना जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 137 नये मरीज मिले. इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 766 तक पहुंच गयी है. इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग से जिला प्रशासन तक के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है. बुधवार को पटना एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच में कुल चार मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है.

8:18 AM. 7 Jul 228:18 AM. 7 Jul

हाइकोर्ट में मामले के निबटारे तक नहीं टूटेंगे नेपाली नगर के मकान

पटना हाइकोर्ट ने राजीव नगर के नेपाली नगर में वहां के निवासियों द्वारा आवास बोर्ड की जमीन पर किये गये अवैध कब्जा को नहीं तोड़ने संबंधी अपने पूर्व के आदेश को बरकरार रखा है. कोर्ट ने सरकार को कहा कि इस याचिका के निबटारा होने तक इस मामले में वहां यथास्थिति बरकरार रखी जाये. कोर्ट ने जिला प्रशासन से कहा कि नेपाली नगर के जिस इलाके की जमीन पर बने मकान को अवैध अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया है और उसमें रहने वाले वहां अब भी रह हैं, तो उन्हें अभी नहीं हटाया जाये. साथ ही उन्हें जरूरत के अनुसार पानी व बिजली की सुविधा जो समाप्त कर दी गयी है, उसे तत्काल अगले आदेश तक उपलब्ध करा दिया जाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola