Live Updates

Bihar Breaking News Live: पटना में बवाल, दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: आरा में धोबीघटवा के पास से SBI का एटीएम उठाकर ले गए चोर. चोरो ने एटीएम से लगभग 20 लाख रुपये की चोरी की. अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को जलाया

पटना के बाइपास थाना अंतर्गत nh-30 पर पुलिस कैदी वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को जला दिया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्यप्त है. लोगों द्वारा पथराव में कई पुलिस कर्मियों को घायल होने की बात सामने आ रही है. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने की सूचना है. दमकल कर्मी अपनी वाहन छोड़कर किसी तरह जान बचाकर भागे.

जोगबनी कटिहार पैसेंजर पटरी से उतरी

पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जोगबनी कटिहार पैसेंजर पटरी से उतर गयी है. जोगबनी से कटिहार जा रही इस ट्रेन की गार्ड बोगी डिरेल हो गयी. यह हादसा जलालगढ़ और गढबनेली के बीच हुआ है. इस घटना के बाद पूर्णिया जोगबनी रेलखंड पर आवागमन बाधित है.

पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

पटना. चांद में रविवार की अहले सुबह पुलिस ने किलनी गांव से पत्नी की हत्या का आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार की पहचान किलनी गांव के राजगीर यादव के रूप में की गयी है. गौरतलब है कि राजगीर यादव पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप था और कोर्ट द्वारा उस पर वारंट था. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में राजगीर यादव को रविवार की सुबह में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरभंगा में मिट्टी धसने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल

दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिट्टी धसने से एक महिला की मौत हो गयी है. इस दौरान दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये है. दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना दरभंगा जिले के कुशेश्वेरस्थान प्रखंड के कोनिया की है.

लोकमान्य तिलक -जयनगर एक्सप्रेस पटरी से उतरी

महराष्ट से बड‍़ी खबर सामने आ रही है. लोकमान्य तिलक -जयनगर एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि दस से अधिक यात्री घायल है. इस घटना के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनों का मार्ग में परिवर्तित किया गया है. यह घटना नासिक हुई है. इस दौरान राहत बचाव कार्य जारी है.

पटना में लोहार समाज का प्रदर्शन

पटना में लोहार समाज के लोगों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. पुलिस ने जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया. लोहार समाज ST में शामिल करने की मांग कर रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola