बिहार बोर्ड में छात्रों की शिकायतों के लिए नया सिस्टम शुरू, अब घर बैठे दर्ज होगी परेशानी, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Bihar News: बिहार बोर्ड ने छात्रों और अभ्यर्थियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नया पूछताछ सह शिकायत केंद्र शुरू किया है. अब छात्र ऑनलाइन भी अपनी परेशानी दर्ज करा सकेंगे, जिससे शिकायतों का निपटारा तेजी से हो सकेगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई पहल शुरू की है. अब छात्रों को अपनी शिकायत लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. बुधवार को पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में पूछताछ सह शिकायत केंद्र की शुरुआत की गई. इसका उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया. इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऑनलाइन ग्रीवांस पोर्टल भी लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन ग्रीवांस पोर्टल का भी शुभारंभ किया. अब छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. बोर्ड के अनुसार इस पोर्टल के जरिए शिकायतों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी, जिससे मामलों का निपटारा तेजी और पारदर्शिता के साथ हो सकेगा.

बोर्ड का कहना है कि इस नई व्यवस्था से छात्रों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पटना या अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

अलग-अलग बनाए गए काउंटर

बिहार बोर्ड ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं. यहां छात्र अपने रिजल्ट, प्रमाण पत्र, सुधार, पंजीकरण और अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. अधिकारियों के मुताबिक इस केंद्र का उद्देश्य छात्रों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े.

सभी जिलों के छात्र उठा सकेंगे फायदा

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि बिहार के सभी जिलों के छात्र इस शिकायत केंद्र का लाभ ले सकेंगे. अगर किसी क्षेत्रीय कार्यालय में समस्या का समाधान नहीं होता है, तो छात्र सीधे पटना स्थित इस केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इससे खासकर दूरदराज के छात्रों और अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

छात्रों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. नई व्यवस्था से छात्रों की शिकायतों का जल्दी समाधान होगा और प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान बनेगी. बिहार बोर्ड का मानना है कि डिजिटल और केंद्रीकृत व्यवस्था लागू होने से शिकायतों के निपटारे में देरी कम होगी और छात्रों का भरोसा भी मजबूत होगा.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन