Video: 'बिहार के सब जिला जंगलराज में था हिला...' पवन सिंह के रीमिक्स गाने से बीजेपी ने लालू राज पर बोला सियासी हमला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jun 2025 9:06 AM

Bihar Politics: बिहार में सियासी जंग तेज हो गई है. बीजेपी ने आरजेडी शासन को "जंगलराज" बताते हुए एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें पवन सिंह के गाने का रीमिक्स कर लालू-तेजस्वी यादव पर निशाना साधा गया है.
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को नया सियासी तूफान तब उठा जब बीजेपी ने लालू यादव के कार्यकाल को “जंगलराज” बताते हुए एक विवादित वीडियो जारी किया. इस वीडियो में पॉपुलर भोजपुरी गायक पवन सिंह के मशहूर गाने ‘प्रखंड हो या जिला बबुआन से हिला’ को रीमिक्स कर ‘बिहार के सब जिला जंगलराज में था हिला’ बना दिया गया है.
वीडियो में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीरों के साथ पुराने दौर की अपराध घटनाओं की झलकियां दिखाई गई हैं. दावा किया गया है कि लालू राज के दौरान बिहार के हर जिले में अपहरण, डकैती, हत्या, रंगदारी और अन्य अपराधों की बाढ़ थी, जिससे पूरा राज्य थर्रा गया था.
बीजेपी ने ग्राफिक्स जारी कर किया कटाक्ष
इसके साथ ही बीजेपी ने ‘लालटेन’ शब्द पर कटाक्ष करते हुए एक ग्राफिक्स जारी किया, जिसमें RJD के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ को ‘लाल TEN’ में बदला गया है और उसमें 10 गंभीर अपराधों- लूट, अपहरण, हत्या, नरसंहार, डकैती, हिंसा, फिरौती, रंगदारी, कुशासन और छिनतई का उल्लेख किया गया है.
बीजेपी लगातार आरजेडी पर कर रही हमला
बीजेपी का यह हमला केवल एक वीडियो तक सीमित नहीं है. हाल के दिनों में पार्टी लगातार सोशल मीडिया के जरिए आरजेडी पर हमला कर रही है. इससे पहले लालू यादव के जन्मदिन पर भी बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें “परिवारवाद और अंधकार” जैसे शब्दों का प्रयोग कर आरजेडी शासन की आलोचना की गई थी.
गैंग ऑफ घोटालेबाज नामक वीडियो भी हुआ था जारी
बीजेपी ने हाल ही में AI तकनीक से तैयार “गैंग ऑफ घोटालेबाज” नामक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था, “बाप-बेटे ने किया था घोटाला अपार, भूलेगा नहीं बिहार.”
इस तरह के डिजिटल अभियानों से स्पष्ट है कि आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी अब सीधा निशाना लालू-तेजस्वी पर साध रही है, और “जंगलराज” बनाम “सुशासन” की बहस को फिर से राजनीतिक केंद्र में ला रही है.
Also Read: तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाने पर सबकुछ कर दिया क्लियर, बिहार की जनता से की ये खास अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए